Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: कोटाबाग में किया गया 90 लोगों का स्वास्थ परीक्षण! पढ़ें किसने किया प्रतिभाग…

Ad
खबर शेयर करें 👉

कोटाबाग । मंगलवार को विकास खंड कोटाबाग अंतर्गत राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चांदपुर में बहुदेशीय शिविर का आयोजन कर क्षेत्रीय जनता की समस्याओं को सुना गया।

ADVERTISEMENTS

जिनमें से अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा विभागीय योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही योजनाओं का लाभ क्षेत्रीय जनता को उपलब्ध कराया गया।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *बिंदुखत्ता को राजस्व गांव* घोषित करना होगा! पढ़ें~लालकुआं विधानसभा क्षेत्र अपडेट...

शिविर में स्वास्थ्य विभाग की ओर से कुल 90 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया एवं दवाई वितरित की गई। समाज कल्याण विभाग द्वारा 2 वृद्धावस्था पेंशन फॉर्म भरे गए व कार्यवाही की गई।

बाल विकास विभाग व महिला कल्याण विभाग द्वारा 2 महालक्ष्मी किट वितरित की गई।शिविर में 35 आधार अपडेट किए गए तथा 5 यू सी सी, 5 जन्म प्रमाण पत्र के साथ ही समस्त विभागों द्वारा अपने अपने विभाग की योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई|

शिविर में प्रमुख क्षेत्र पंचायत कोटाबाग मनीषा जंतवाल, उपजिलाधिकारी कालाढूंगी परितोष वर्मा, जिला समाज कल्याण अधिकारी विश्वनाथ गौतम सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि एवं विभागों के अधिकारी कर्मचारी स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *संघर्ष हमारा राजस्व गांव हमारा*! नारे के तहत पदयात्रा जारी! पढ़ें बिंदुखत्ता अपडेट...vdo
Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें