Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: डीएम वंदना ने किया जिला विकास प्राधिकरण कार्यालय का निरीक्षण! पढ़ें क्या दिए निर्देश…

Ad
खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। जिलाधिकारी नैनीताल वंदना ने मंगलवार को जिला विकास प्राधिकरण नैनीताल कार्यालय का निरीक्षण किया।

ADVERTISEMENTS

निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्राधिकरण कार्यालय में लंबित नक़्शे और आपत्ति में भेजे गये मामलों की विस्तृत समीक्षा की, पिछले एक माह में आए आवेदन की पत्रावलियों की समीक्षा कर बार बार आपत्ति लगाने की प्रक्रिया को समाप्त करने के निर्देश दिए ।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव की तैयारी तेज! पढ़ें बिंदुखत्ता अपडेट...

उन्होंने प्राधिकरण अंतर्गत विभिन्न लंबित वादों का निस्तारण करने, अवैध निर्माण पर तत्काल उचित कार्यवाही करने, कार्यालय में दस्तावेजों का रख रखाव सही ढंग से करने और वादों को सूचीबद्ध तरीके से वर्गीकृत करते हुए अंकित करने के निर्देश भी संबंधित को दिए।

उन्होंने कहा कि विकास प्राधिकरण कार्यालय अंतर्गत लंबित वादों का निस्तारण यथासमय अधिकारी करें। सबसे पुराने वाद का निस्तारण पहले हो।

यह सुनिश्चित किया जाए। प्राधिकरण कार्यालय में भवन मानचित्र स्वीकृत निर्धारित तिथि के अंतर्गत हो, जिसके लिए उन्होंने सचिव प्राधिकरण विजय नाथ शुक्ल को लंबित मामलों को समय से निस्तारण करने के लिए सप्ताह में आपत्ति निवारण शिविर लगाने को कहा, जिससे लोगों की समस्या मौके पर ही हल हो सके।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *नैनीताल जिले के विकास की समीक्षा बैठक भीमताल में*! पढ़ें ~ कब होगी बैठक...

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अवैध भवनों के निर्माण पर की जा रही कार्यवाही, लंबित प्रकरणों की सुनवाई, अभिलेखों का निरीक्षण करते हुए डिजिटलाइजेशन कार्य सहित कंपाउडिंग आदि कार्यों की भी जानकारी लेते हुए लापरवाह अभियंताओं के विरुद्ध कार्यवाही करने के निर्देश सचिव प्राधिकरण को दिए ।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें