Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

*अनीता बेलवाल और दीपा चंदोला* को जनता का आशीर्वाद मिलेगा! जुटे भाजपा दिग्गज! पढ़ें जिला पंचायत सदस्य चुनाव अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉

हल्द्चौड़/चोरगलिया। जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी दीपा चंदोला पत्नी कमलेश चंदोला को विजय दिलाने और गौला पार चोरगलिया लाखनमंडी से अनीता बेलवाल पत्नी मुकेश बेलवाल को भारी मतों से विजई बनाए जाने के लिए सांसद अजय भट्ट, विधायक डॉक्टर मोहन बिष्ट सहित सभी कार्यकर्ताओं ने कमर कस ली है। विधायक डॉक्टर मोहन बिष्ट ने कहा है हर सीट भाजपा कार्यकर्ता जीत रहा है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *गुरुवार को महालक्ष्मी मंदिर बेरीपड़ाव पहुंचेंगे सीएम पुष्कर धामी*! पढ़ें~~ पूरा कार्यक्रम...

उन्होंने कहा हर सीट से भाजपा कार्यकर्ता जीतकर आएं इसके लिए सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर उचित निर्णय लें। उन्होंने कहा कमलेश चंदोला किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं उनके सेवा भाव से दीपा चंदोला की जीत तय है। इधर चोरगलिया खेड़ा कुंवरपुर सहित विभिन्न स्थानों पर अनीता बेलवाल ने जन संपर्क अभियान तेज कर दिया है।

बरेली रोड में भाजपा नेता चंद्रशेखर पाण्डेय ने भी भाजपा कार्यकर्ताओं को विजई बनाने की अपील करते हुए कहा आज भाजपा समय की मांग है इसलिए लोग भाजपा समर्थक प्रत्याशियों को विजई बनाएं।

बरेली रोड भाजपा (मंडल अध्यक्ष) रोहित दुम्का और चोरगलिया (मंडल अध्यक्ष) पान सिंह मेवाड़ी ने कहा है भाजपा इस देश और प्रदेश को नई दिशा दे रही है इसलिए जनता भाजपा समर्थक प्रत्याशियों को भारी मतों से विजई बनाने के लिए मन बना ले।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *गौला नदी किनारे रहने वाले कर रहे रातों को जागरण*! भू कटाव तेज! पढ़ें ~ बिंदुखत्ता अपडेट...

पूर्व विधायक नवीन दुम्का ने भी भाजपा समर्थकों को भारी मतों से विजई बनाए जाने का जनता से आह्वान किया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें