Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

भाजपा नेता दीपेंद्र कोश्यारी ने कांग्रेस प्रत्याशी डॉ अस्मिता मिश्रा के रोड शो को फ्लॉप शो करार दिया! पढ़ें कैसे जीत रहे प्रेम नाथ पंडित भाजपा…लालकुआं अपडेट

Ad
खबर शेयर करें 👉

लालकुआं। आज कांग्रेस प्रत्याशी डॉ अस्मिता मिश्रा के रोड शो के बाद भाजपा कोर कमेटी की बैठक में कांग्रेस के रोड शो को फ्लॉप शो करार दिया गया।

ADVERTISEMENTS

इस बैठक को भाजपा नेता दीपेंद्र कोश्यारी ने संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा इस देश की जब जरूरत है तब लालकुआं की क्यों नहीं होगी ? हर गरीब को राशन, विधवा दिव्यांग के साथ ही पति पत्नी दोनों को पेंशन, गरीबों को मकान, मजदूरों को सामान बच्चों की शादी में पचास हजार रुपए सब पीएम नरेंद्र मोदी सरकार की देन है इसलिए लालकुआं को मालिकाना हक दिलाना है तो लालकुआं में कमल का फूल खिलाना है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *गुरुवार को महालक्ष्मी मंदिर बेरीपड़ाव पहुंचेंगे सीएम पुष्कर धामी*! पढ़ें~~ पूरा कार्यक्रम...

इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन लाल चंद्र सिंह ने कहा भाजपा दुनियां की नंबर वन पार्टी है और पीएम नरेंद्र मोदी सरकार के हाथों को वोट देकर लालकुआं का विकास करना है।

पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह बिष्ट ने कहा हर कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी साझे और प्रेम नाथ पंडित को परिवार के सदस्य समझकर शानदार जीत का जश्न मनाने की तैयारी करे। उन्होंने कहा लालकुआं ही नहीं पूरे राज्य में कमल खिलेगा।

इस अवसर पर भाजपा नेता चंद्रशेखर पाण्डेय ने एक मुलाकात में कहा कि स्थानीय विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट के हाथों लालकुआं की मालिकाना हक दिलाना है इसके लिए चेयरमैन प्रेम नाथ पंडित को बनाना है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *बनभूलपुरा मामला फिर सत्रह सितंबर तक टल गया*! पढ़ें ~ हल्द्वानी अपडेट...

बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष हरीश नैनवाल ने की संचालन महामंत्री बाबी सम्मल ने किया जिसमें हेमंत नरूला, लक्ष्मण खाती संजय अरोड़ा, जीवन कबडवाल, तारा पाण्डेय, भाव नाथ पंडित, पर्यवेक्षक कमलेंद्र सेमवाल, पूर्व सभासद राजलक्ष्मी पंडित, इल्मा, लखन मेहता सहित सभी पदाधिकारी मौजूद थे।

इधर स्थानीय विधायक डा मोहन बिष्ट ने कहा है लालकुआं की जनता कोई भूल नहीं करेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें