Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: नैनीताल में फिर तनाव! युवती को नशा कराता था दूसरे समुदाय का युवक, पता चलने पर थाने में घुसे हिंदू नेता, जमकर काटा बवाल

Ad
खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। शहर के एक प्रतिष्ठित विद्यालय में पढ़ने वाली कक्षा 11 की छात्रा और एक 30 वर्षीय व्यक्ति के बीच कथित प्रेम प्रसंगों को लेकर सांप्रदायिक बवाल मच गया है, लोगों में रोष देखा जा रहा है।

ADVERTISEMENTS

जानकारी के अनुसार मामले ने उस समय तूल पकड़ा जब लड़की के परिजन लड़की के देर शाम घर न पहुंचने पर शिकायत करने कोतवाली पहुंचे। वहां उन्होंने देखा कि लड़की किसी युवक के साथ थाने में ही बैठी थी।

थाने में परिजनों को पता चला कि युवक को दिन में किसी अन्य लड़की के साथ छेड़छाड़ के आरोप में पुलिस ने पूछताछ के लिए बैठाया था और वह लड़की वहां आरोपी के पक्ष में बैठी थी।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों साथ बैठक कर एसआईआर के सम्बंध में विस्तृत चर्चा*! पढ़ें क्या लिया फीड बैक...

ये देखकर परिजनों ने लड़की को थप्पड़ जड़ दिए। जिसके बाद लड़की ने परिजनों के साथ घर जाने से मना कर दिया। मामले में सांप्रदायिक तनाव बढ़ने लगा और स्थानीय लोगों ने परिजनों के साथ कोतवाली का घेराव कर दिया।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी, इस मामले में परिजनों का कहना है कि छात्रा और उक्त व्यक्ति के बीच कुछ समय से संपर्क था और युवक नशा इत्यादि करवाता था।

जिसे लेकर परिजनों ने आपत्ति जताई, इस मुद्दे ने सामुदायिक तनाव को जन्म दिया, जिसके बाद परिजनों ने कोतवाली में शिकायत दर्ज की। पुलिस ने छात्रा की काउंसलिंग शुरू की है ताकि मामले की पूरी जानकारी प्राप्त की जा सके और उसकी सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *उत्तराखंड में "जोखिम न्यूनीकरण" विषय पर चल रही कार्यशाला*! पढ़ें - सीएम*पुष्कर धामी* की पहल...

स्थानीय पुलिस सूत्रों के मुताबिक मामले की जांच चल रही है और सभी पक्षों से पूछताछ की जा रही है। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर चर्चा जोरों पर है और प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।

पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है, किसी प्रकार की अशांति न होने पाए इसके लिए पुलिस फूंक फूंक कर कदम रख रही है क्योंकि इससे पूर्व यहां ऐसे ही एक मामले ने जबरदस्त तूल पकड़ लिया था।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें