Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad Ad

ब्रेकिंग न्यूज़: राजकीय इंटर कॉलेज भौंरसा में वार्षिकोत्सव की धूम! पढ़ें भीमताल अपडेट …

Ad
खबर शेयर करें 👉

भीमताल। राजकीय इंटर कॉलेज भौंरसा में वार्षिकोत्सव की धूम, ब्लॉक प्रमुख डॉ० हरीश सिंह बिष्ट ने मेधावियों को किया सम्मानित।

ADVERTISEMENTS Ad

ग्रामीण परिवेश में इंटर कॉलेज भोरसा वार्षिकोत्सव की धूम भीमताल राजकीय इंटर कॉलेज भौंरसा में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम अत्यंत हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भीमताल के ब्लॉक प्रमुख डॉ० हरीश सिंह बिष्ट उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया गया। समारोह के दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने कुमाऊंनी लोक नृत्य,देशभक्ति पर आधारित गीतों, मानव जीवन में सामाजिक एकता का प्रतीक शानदार प्रस्तुति दी।

यह भी पढ़ें 👉  ढोल नगाड़ो के साथ 01 अभियुक्त को दून पुलिस ने किया तड़ीपार

विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत किए गए नाटकों ने दर्शकों को सामाजिक संदेश दिया, जिसे उपस्थित अभिभावकों और अतिथियों ने काफी सराहा।

मुख्य अतिथि डॉ० हरीश सिंह बिष्ट ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाएं किसी से कम नहीं हैं।

उन्होंने शिक्षा के साथ-साथ खेलों और सांस्कृतिक गतिविधियों के महत्व पर जोर दिया और विद्यालय की सुविधाओं के विस्तार में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। छात्रों को नशे से दूर रहने की अपील की। छात्रों को उनकी रुचि के अनुसार ढालने पर जोर दिया।

प्रमुख ने भोरसा के शिक्षकों अभिभावकों छात्रों को नियमित सीमित संसाधनों के बाद वार्षिकोत्सव करने के लिए शुभकामना दी दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा ने विद्यालय के साथ साथ दुग्ध उत्पादकों के लिए हर संभव आश्वासन दिया।

प्रधानाचार्य चंद्रशेखर लोबियाल द्वारा विद्यालय की वार्षिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के बाद, डॉ० हरीश सिंह बिष्ट ने शैक्षणिक सत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।प्रमुख ने विद्यालय को भूमि दान करने वाले श्री देवीदत्त भगत जी को सम्मानित किया।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *क्या पलायन रोकने को फिर खोजना होगा रोजगार*! पढ़ें *प्रधान संपादक जीवन जोशी* की अपनी बात...

इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन ग्राम प्रधान दीपा पलड़िया की अध्यक्षता में आयोजित हुआ अध्यक्ष दुग्ध संघ मुकेश बोरा, ज्येष्ठ प्रमुख उमेश पलड़िया , बीडीसी सावित्री शर्मा,हरीश पलड़िया, कमलेश भट्ट, हरगोविंद रावत, हरीश पलड़िया,नवीन पांडे, केदार पलड़िया, नवीन पलड़िया, राजू पलड़िया, व्यास ललित पांडे,समिति के सदस्य धर्मेंद्र शर्मा लक्ष्मी दत्त, प्रेम मेहरा,कुंदन जीना, कमल कुल्याल,दीपक , कृष्णा तारा दत्त,बी बी पांडे, स्थानीय जनप्रतिनिधि, अभिभावक और समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। प्रधानाचार्य चंद्रशेखर लोबियाल ने विस्तार से बातचीत भी रखी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें