
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा लालकुआं के विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट के अनुरोध पर विधान सभा लालकुआं क्षेत्र के अन्तर्गत बिन्दुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाये जाने संबंधी विलोपित की गई घोषणा को पुनः जीवित किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।
इस संबंध में राजस्व विभाग द्वारा पूर्व में मुख्यमंत्री घोषणा विधान सभा क्षेत्र लालकुआँ स्थित ग्राम बिन्दुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाया जायेगा जिसके क्रियान्वयन/पूर्ति के सम्बन्ध में उक्तांकित क्षेत्र/ग्राम वन क्षेत्रान्तर्गत स्थित होने के कारण वन विभाग के स्तर से भारत सरकार की अनापत्ति प्राप्त करने के उपरान्त ही शासन द्वारा नीतिगत निर्णय लिया जाना है, जिसके लिए अनेक प्राविधान है।
जिसमें समय लगने की पूर्ण संभावना के दृष्टिगत दिनांक 01.07.2025 को मुख्यमंत्री घोषणाओं की विभागीय समीक्षा बैठक में प्रदत्त उच्चादेशानुसार उक्त घोषणा को राजस्व विभाग की सूची से विलोपित किये जाने हेतु मुख्यमंत्री कार्यालय से अनुरोध किया गया था तथा उक्त घोषणा को विलोपित कर दिया गया था।
अब मुख्यमंत्री द्वारा विधान सभा क्षेत्र लालकुआँ स्थित ग्राम बिन्दुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाया जायेगा संबंधी घोषणा को पुनर्जीवित किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें





Subscribe to my channel
More Stories
ब्रेकिंग न्यूज: *श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन के मद्देनजर राष्ट्रीय राजमार्ग-107 पर सीएम ने रुद्रप्रयाग से गुप्तकाशी तक कार से किया निरीक्षण ! पढ़ें चारधाम यात्रा अपडेट…
ब्रेकिंग न्यूज: *पांच पर मुकदमा दर्ज* 112 ट्रेटा पैक देशी शराब व 28 अध्धे विदेशी व देशी शराब 174 लीटर कच्ची शराब के पाउच बरामद! पढ़ें हल्द्वानी आसपास कितनी बिक रही अवैध शराब…
ब्रेकिंग न्यूज: *हल्द्वानी हिंसा के मुख्य आरोपी अब्दुल मलिक की उत्तराखंड हाईकोर्ट ने सुनी*! दो साल बाद मंजूर हुई जमानत! पढ़ें नैनीताल जनपद अपडेट…