Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: *हल्द्वानी हिंसा के मुख्य आरोपी अब्दुल मलिक की उत्तराखंड हाईकोर्ट ने सुनी*! दो साल बाद मंजूर हुई जमानत! पढ़ें नैनीताल जनपद अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉
Oplus_131072

नैनीताल। जनपद के मुख्यालय में 8 फरवरी 2024 को हुई हल्द्वानी हिंसा मामले में बनाए गए मुख्य आरोपी अब्दुल मलिक को उत्तराखंड हाईकोर्ट, नैनीताल से जमानत मंजूर हो गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

न्यायमूर्ति आलोक वर्मा और न्यायमूर्ति आलोक मेहरा की डबल बेंच ने मामले की सुनवाई के बाद यह अहम फैसला सुनाया, इस पर परिवार के लोगों ने हाई कोर्ट का शुक्रिया अदा किया जाए

अब्दुल मलिक की ओर से मशहूर एडवोकेट संप्रीत अजमानी
एडवोकेट विकास गुगलानी ने कोर्ट में मज़बूत पैरवी की। बचाव पक्ष ने दलील दी कि मामले में आरोपी हिंसा वाले दिन घटनास्थल और शहर में मौजूद नहीं थे उन्होंने कहा कि हमारे साक्ष्यों और तथ्यों को देखते हुए जमानत दी जानी चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *दुकान की आड़ में बेच रहा था शराब*! पढ़ें~ कहां पकड़ा गया...

वही इस मामले में पिछले लंबे वक्त से जमानत ना मंजूर की जा रही थी फिलहाल अब कोर्ट ने सभी पहलुओं पर विचार करने के बाद जमानत मंजूर कर ली है।

बताते चलें कि अब्दुल मलिक मामले में सुप्रीम कोर्ट से उत्तराखंड हाई कोर्ट को भी डायरेक्शन किया गया था

अब्दुल मलिक इस मामले में यूएपीए समेत गंभीर धाराओं का सामना कर रहे थे और पिछले दो साल से ज्यादा वक्त से जेल में है जमानत मंजूर होने के बाद परिवार और समर्थकों ने हाई कोर्ट का शुक्रिया अदा किया।

इधर मलिक की जमानत मंजूर होने पर उनके आवास आठ नंबर में जश्न का माहौल है और उनके परिजन बेहद खुश नजर आ रहे हैं। बताते चलें हल्द्वानी में हुए इस चर्चित कांड के मास्टर माइंड अब्दुल मलिक को जमानत मिलने के बाद सियासत गरमाने लगी है!

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *उक्रांद की टीम पहुंची लालकुआं*! पढ़ें~ किसे दिया समर्थन...

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें