

हल्द्वानी। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देशों के अनुपालन पर आबकारी विभाग, हल्द्वानी द्वारा हल्द्वानी बाजार क्षेत्रान्तर्गत स्थित समस्त संदिग्ध स्थलों की जांच की गयी।
आबकारी विभाग की टीम द्वारा कुल्यालपुर, नवाबी रोड स्थित दुकान से दबिश के दौरान अभियुक्त सुनील कुमार व अन्य स्थान लालडांट रोड से हेमा देवी से कब्जे से कुल 112 ट्रेटा पैक बरामद की गयी। उक्त दोनों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 60 के अन्तर्गत कार्यवाही की गयी।

इसी क्रम में सायं को मुखबिर खास की सूचना पर निकट कुसुमखेड़ा में अवैध शराब बिक्री करने वाले अभियुक्त राजेन्द्र सिंह पुत्र पान सिंह के पास एक बैग में कुल 28 अध्धे देशी व विदेशी शराब बरामद किये गये।
उक्त के विरुद्ध भी आबकारी अधिनियम की धारा-60 के अन्तर्गत कार्यवाही की गयी, साथ ही ग्राम गौला गेट, गौरापड़ाव व चोरगलिया क्षेत्र में भी दबिश देकर कुल 174 पाउच कच्ची शराब बरामद की गयी और अभियुक्त के फरार हो जाने के कारण मुकदमा अज्ञात में दर्ज किया गया है। भविष्य में भी कार्यवाही की जाती रहेगी।
इसी प्रकार अभियुक्त सुनील कुमार निवासी कुल्यालपुर, नवाबी रोड, हल्द्वानी बरामद शराब की मात्रा 52 ट्रेटा पैक देशी शराब, अभियुक्त हेमा देवी, निवासी लालडांट रोड, बरामद शराब की मात्रा 60 ट्रेटा पैक देशी शराब बरामद की गई।
इसी प्रकार अभियुक्त राजेन्द्र सिंह पुत्र पान सिंह, निवासी कुसुमखेड़ा बरामद शराब की मात्रा 28 अध्धे देशी व विदेशी शराब, अज्ञात, स्थान गौला गेट, गौरापड़ाव बरामद शराब की मात्रा 97 पाउच कच्ची शराब बरामद, चोरगलिया में शराब मात्रा 77 पाउच कच्ची शराब बरामद की गई।अभियान में आबकारी निरीक्षक धीरेंद्र बिष्ट सहित अन्य उपस्थित रहे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें




Subscribe to my channel
More Stories
हल्द्वानीवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी: अब जगमगाएंगी शहर की अंधेरी सड़कें, स्ट्रीट लाइट के लिए मिले 1.53 करोड़ रुपये
ब्रेकिंग न्यूज़: *डीएम नैनीताल ने किया चार लोगों को जिला बदर*! पढ़ें~ बिंदुखत्ता के किस गांव का किया जिला बदर…
आजाद होने के बाद भी अपने हिस्से की लड़ाई लड़ रहे हैं लोकतंत्र के प्रहरी! पढ़ें ~~भारत ने आजादी के बाद क्या सोचा था…