Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: विज्ञान दिवस पर *मैत्री* कार्यक्रम आयोजित! पढ़ें लालकुआं विधानसभा क्षेत्र अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉

बिंदुखत्ता। विधानसभा क्षेत्र में*विज्ञान दिवस* पर यहां रावतनगर बिंदुखत्ता लालकुआं नैनीताल में दी फाउंडेशन एकेडमी द्वारा *मैत्री* कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें सभी अभिभावक, गणमान्य, जन सरोकारों से जुड़े सामाजिक कार्यकर्ता लोग मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS

इस अवसर पर कार्यक्रम का लालकुआं नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी और बिंदुखत्ता प्रेस क्लब अध्यक्ष जीवन जोशी ने संयुक्त रूप से किया।

इस अवसर पर प्रबंधक सत्यवीर त्यागी ने विद्यालय की स्थापना से लेकर वर्तमान तक के सुख दुख साझा किए। कार्यक्रम में बच्चों द्वारा विज्ञान के क्षेत्र में कई आविष्कारों का प्रदर्शन किया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *बिंदुखत्ता राजस्व गांव घोषित करने के लिए दिया ज्ञापन*! पढ़ें: क्या कहा...

बच्चों के द्वारा विज्ञान दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया था जो प्रेरक और उत्साह से लबरेज कहा जा सकता है।

इस अवसर पर प्रेस क्लब अध्यक्ष व दूरगामी नयन के संपादक जीवन जोशी सहित कई लोगों को विज्ञान दिवस पर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर चेयरमैन सुरेंद्र सिंह लोटनी ने बतौर अतिथि कहा विज्ञान के युग में बिंदुखत्ता की प्रतिभा को निखारने का सफल प्रयास यह कार्यक्रम कहा जा सकता है। उन्होंने होली की हार्दिक शुभकामनाएं देते कहा बच्चों को संस्कार और बेहतर शिक्षा पहली जरूरत है।

Oplus_131072

उन्होंने कहा दी फाउंडेशन एकेडमी रावत नगर बिंदुखत्ता खूब तरक्की करे अच्छी शिक्षा प्रदान करेगी ऐसी अपेक्षा है।

उन्होंने कहा इसके लिए प्रबंधक सत्यवीर त्यागी बधाई के पात्र हैं जिन्होंने कठिन निर्णय और संघर्ष को इस दूरस्थ क्षेत्र में साकार किया है जिससे टेलेंट गांव घर पहुंच रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *भाजयुमो भीमताल की बैठक संपन्न*! पढ़ें भीमताल अपडेट...

प्रेस क्लब अध्यक्ष जीवन जोशी ने कहा जो लोग शिक्षा के क्षेत्र में बिंदुखत्ता का भविष्य संवारने का काम कर रहे हैं वह बधाई के पात्र हैं क्योंकि गांव घर तब बेहतर शिक्षा ही आज की पहली जरूरत है।

उन्होंने विज्ञान दिवस पर मैत्री कार्यक्रम में पत्रकारों को सम्मानित किए जाने पर प्रबंधन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा विज्ञान ही आज पहली जरूरत है तकनीकी युग आ गया है।

इस अवसर पर समाजसेवी अजीत सिंह, श्रीश पाठक आदि मौजूद थे। कार्यक्रम में प्रतिभाशाली बच्चों को पुरस्कृत किया गया। प्रधानाचार्य द्वारा विज्ञान दिवस पर सारगर्भित वक्तव्य दिया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें