

लालकुआं। स्थानीय पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर जगदीश सिंह पुत्र नारायण सिंह, निवासी पूर्वी घोड़ानाला, बिंदुखत्ता को 192 टेट्रा पैक माल्टा देसी शराब और 48 पव्वे 8PM अंग्रेजी शराब के साथ फैमिली रेस्टोरेंट से गिरफ्तार किया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 60 आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
एस आई सोमेंद्र सिंह की टीम ने शराब सहित एक शराब विक्रेता को गिरफ्तार किया है। लोगों का कहना है बिंदुखत्ता में हर गांव में नशे का कारोबार चल रहा है और ऑन लाइन शराब, चरस, स्मैक का कारोबार चरम पर है।
गांधी नगर में चरस बेचने वालों की गैंग पुनः सक्रिय है जिसे पकड़े जाने की जरूरत है क्योंकि स्कूल के बच्चे तक नशे की गिरफ्त में समाने लगे हैं। नशे के खिलाफ जबरदस्त अभियान चलाए जाने की जरूरत है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें




Subscribe to my channel
More Stories
ब्रेकिंग न्यूज: *बिंदुखत्ता भूमि आंदोलन के नेता *खुशाल राम* नहीं रहे*! मंगलवार को होगा अंतिम संस्कार! पढ़ें बिंदुखत्ता अपडेट…
लालकुआं:- माता पिता के बाद अब भाई ने भी छोड़ा 12 वर्षीय बहन का साथ… पढ़े दुःखद खबर
ब्रेकिंग न्यूज: *सीएम पुष्कर धामी ने कुमाऊं द्वार महोत्सव में किया प्रतिभाग*! पढ़ें~ क्या बोले सीएम…