Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव संपन्न करवाने दूरस्थ क्षेत्रों के लिए 36 पोलिंग पार्टियां रवाना! पढ़ें कहां कहां रवाना हुई पोलिंग पार्टी…देखें (वीडीओ)

Ad
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के प्रथम चरण (24 जुलाई) हेतु जनपद के दूरस्थ मतदान केंद्रों के लिए 36 पोलिंग पार्टियों को 22 जुलाई को चुनाव सामग्री के साथ रवाना किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad

इनमें विकास खंड ओखलकांडा के 33 तथा बेतालघाट ब्लॉक के 3 मतदान दल शामिल हैं। प्रथम चरण में 24 जुलाई को विकास खंड बेतालघाट, ओखलकांडा, रामगढ़ एवं धारी में मतदान सम्पन्न होगा।

चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं त्रुटिरहित रूप से सम्पन्न कराने के लिए मेडिकल कॉलेज सभागार में विकास खंड भीमताल एवं कोटाबाग के 1060 पीठासीन अधिकारी, प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ मतदान अधिकारी, सेक्टर एवं जोनल मजिस्ट्रेटों को सैद्धांतिक एवं प्रायोगिक प्रशिक्षण दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज़: *डीएम नैनीताल ने किया चार लोगों को जिला बदर*! पढ़ें~ बिंदुखत्ता के किस गांव का किया जिला बदर...

जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी गोस्वामी ने प्रशिक्षण में मतदान कार्मिकों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी कार्मिक चुनाव कार्य को पारदर्शिता, निष्पक्षता और समयबद्धता के साथ सम्पन्न करें। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव संवेदनशील हैं, इसलिए सभी कार्मिक अपने दायित्वों में पूर्ण दक्षता हासिल करें।

उन्होंने निर्देश दिए कि पीठासीन अधिकारी चुनाव डायरी का भली-भांति अध्ययन कर लें और निर्वाचन आयोग के निर्देशों का पूर्ण पालन करें। मतदान का समय प्रातः 8 बजे से सायं 5 बजे तक निर्धारित किया गया है।

प्रशिक्षण में मतपत्र को सावधानीपूर्वक मोड़ने की विधि, मतदान सम्पन्न होने के बाद मतदान पेटियों को सुरक्षित सील करने, दिव्यांग, असहाय एवं वृद्ध मतदाताओं को प्राथमिकता देने और मतदान की गोपनीयता बनाए रखने की जानकारी दी गई। मास्टर ट्रेनर ने मतदान प्रक्रिया का विस्तार से प्रशिक्षण प्रदान किया और कार्मिकों की शंकाओं का समाधान किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के पॉलिटेक्निक छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी: नवंबर में आयोजित होंगे तीन वृहद रोजगार मेले, इंफ्रास्ट्रक्चर में भी होगा बड़ा सुधार

इस अवसर पर प्रभारी मास्टर ट्रेनर एच. बी. चंद, नोडल मतपेटी राजेन्द्र पांडे सहित विकास खंड हल्द्वानी के जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा मतदान अधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें