Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव: प्रथम चक्र का मतदान 24 जुलाई एवं द्वितीय चक्र का मतदान 28 जुलाई 2025 को संपन्न होंगे! पढ़ें चुनाव समाचार…

Ad
खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी अधिसूचना अनुसार त्रिस्तरीय पंचायतों के सदस्य ग्राम पंचायत, प्रधान ग्राम पंचायत,सदस्य क्षेत्र पंचायत तथा सदस्य जिला पंचायत के निर्वाचन हेतु समय-सारणी निर्धारित की गयी है, जिसके अनुरूप निर्वाचन प्रक्रिया गतिमान है।

ADVERTISEMENTS Ad

प्रथम चक्र का मतदान दिनांक 24 जुलाई, 2025 एवं द्वितीय चक्र का मतदान दिनांक 28 जुलाई, 2025 को संपन्न होना है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: "किच्छा में 35 लाख की अफीम सहित दो तस्कर गिरफ्तार*! पढ़ें कहां से लाकर करते थे कारोबार...

पंचायत राज नियमावली में आपात स्थिति में मतदान स्थगन का प्राविधान निर्धारित किया गया है और तद्‌नुसार आयोग द्वारा जारी पीठासीन अधिकारियों की निर्देश पुस्तिका-2025 के अध्याय-14 में भी व्यवस्था दी गयी है।

इस सम्बन्ध में आवश्यक जानकारी देते हुए जिलाधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) वंदना ने अवगत कराया कि,उपरोक्तानुसार मतदान तिथियों में जिले के किन्ही क्षेत्रों में आपात स्थिति में मतदान स्थगन की स्थिति बनती है तो ऐसे स्थगित मतदान का पुनर्मतदान कराये जाने की व्यवस्था हेतु राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्देशानुसार प्रथम चक्र में दिनांक 24 जुलाई, 2025 को स्थगित मतदान का पुनर्मतदान दिनांक 28 जुलाई, 2025 को प्रातः 08.00 बजे से सॉय 05:00 बजे तक तथा द्वितीय चक्र में दिनांक 28 जुलाई. 2025 को स्थगित मतदान का पुनर्मतदान दिनांक 30 जुलाई, 2025 को प्रातः 08.00 बजे से सांय 05.00 बजे तक कराया जायेगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *कमिश्नर के आदेश पर दस होटलों में लगा जुर्माना! पढ़ें~ किस किस होटल में पाई अनियमितता...
Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें