Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: आसमानी आफत ने ली पंद्रह लोगों की जान और दर्जनों लापता! पढ़ें उत्तराखंड अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉

देहरादून। किसकी नजर लग गई देव भूमि को कि आपदा कम होने की जगह बढ़ती ही जा रही है!उत्तराखंड में तेज बारिश, बादल फटने, अचानक बाढ़ आने व भूस्खलन जैसी घटनाओं से पूरे प्रदेश में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

राज्य के कई हिस्सों में बादल फटने और रात भर हुई मूसलाधार बारिश से भारी तबाही मच गई है। उफनती नदियों ने इमारतों, सड़कों और पुलों को बहा दिया है जिससे अब तक 15 लोगों की मौत हो गई है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *सीएम पुष्कर धामी ने कुमाऊं द्वार महोत्सव में किया प्रतिभाग*! पढ़ें~ क्या बोले सीएम...

जबकि दर्जनों लोग लापता बताए जा रहे हैं, राज्य के विभिन्न स्थानों पर करीब 900 से अधिक लोग फंस गए हैं।

हरिद्वार में भारी बारिश के कारण उस वक्त लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा, जब भूस्खलन से रेल पटरियों पर बड़ी मात्रा में मलबा और बड़े-बड़े पत्थर आकर गिर गए।

इससे हरिद्वार-ऋषिकेश रेलमार्ग अवरुद्ध हो गया और यात्रियों को काफी इंतजार करना पड़ा। यह घटना शहर व रेलवे स्टेशन के पास स्थित काली मंदिर के पास हुई।

इस दौरान पहाड़ी से बड़े-बड़े पत्थर ट्रैक पर बने लोहे के स्ट्रक्चर पर आ गिरे, जिससे कि वह क्षतिग्रस्त हो गया और मलबा ट्रैक पर आ गिरा।

यह भी पढ़ें 👉  देवभूमि की अनूठी पहल: पीएम मोदी के 'मन की बात' अब कुमाऊंनी और गढ़वाली में, 'हैलो हल्द्वानी' रेडियो से गूंजेगी पहाड़ की बोलियां

बारिश के बाद से ही ज्यादातर नदियां उफान पर हैं, तमसा नदी (टोंस नदी ) के पानी से उसके तट पर स्थित प्रसिद्ध टपकेश्वर मंदिर जलमग्न हो गया, जिससे उसके प्रवेश द्वार के पास स्थित विशाल हनुमान प्रतिमा कंधों तक डूब गई। मंदिर के पुजारी बिपिन जोशी ने बताया कि उन्होंने पिछले 25-30 सालों में नदी का पानी इतना ऊपर उठते नहीं देखा।

इधर सीएम पुष्कर धामी अपने जन्म दिन पर आपदा प्रबंधन में जुटे रहे और कंट्रोल रूम से पूरे प्रदेश पर नजर रखे हुए हैं। लोगों को बचाने के लिए सरकार भरसक कोशिश कर रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें