Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: काठगोदाम चौकी के एस एस आई की दुखद मौत! पढ़ें ताजा अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉

काठगोदाम। यहां अपने कमरे में आराम कर रहे उत्तराखंड पुलिस के वरिष्ठ उप निरीक्षक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है।

ADVERTISEMENTS

जानकारी मिली है मल्ला काठगोदाम चौकी में तैनात एएसआई धाम सिंह बिष्ट की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव आवासीय भवन के कमरे से बरामद हुआ। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है, पुलिस के अनुसार मौत के कारणों की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता को 3470 हेक्टेयर जमीन पर राजस्व गांव बनाने के लिए निर्वनीकरण की तैयारी, लेकिन हाईकोर्ट के लिए 30 हेक्टेयर जमीन पर भी फंसा पेच!

काठगोदाम थानाध्यक्ष विमल मिश्रा ने बताया कि मूलरूप से अल्मोड़ा के अस्गोली और हाल में मुखानी निवासी एएसआई धाम सिंह बिष्ट (56) वर्ष 1999 में सिपाही पद पर भर्ती हुए थे।

धाम सिंह मल्ला काठगोदाम चौकी पर बतौर एएसआई तैनात थे। थानाध्यक्ष ने बताया कि ड्यूटी करने के बाद वह चौकी के अंदर बने आवासीय भवन में आराम करने चले गए और रात तक बाहर नहीं आए।

जब साथी कर्मियों ने दरवाजे से आवाज दी लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई तो स्टाफ ने दरवाजा तोड़कर देखा तो धाम सिंह अंदर बेसुध पड़े थे।

स्टाफ द्वारा अस्पताल ले जाने पर डाॅक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वह अपने पीछे पत्नी और तीन बच्चों को छोड़ गए हैं। इधर थानाध्यक्ष विमल मिश्रा ने हार्ड अटैक से मौत की आशंका जताई है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *बाबा केदार बर्फ से लकदक*! पढ़ें कब बंद होने हैं कपाट...

उन्होंने कहा कि कमरे से कोई सुसाइड नोट या अन्य सामग्री नहीं मिली है। विसरा को सुरक्षित रखकर जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजा जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत के कारणों का पता चलेगा। इस दुखद समाचार से परिजनों में कोहराम मच गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें