

हल्द्वानी। पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री व नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद अजय भट्ट ने पिछले दिनों भवाली बाजार में दुकानों में लगी आग से हुए नुकसान को लेकर आर्थिक सहायता दिए जाने को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र दिया है।
सांसद ने हल्द्वानी पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र देते हुए कहा कि कुछ दिन पूर्व भवाली बाजार की दुकानों में आग लग जाने के कारण में लगभग 5 दुकानें जल गयी थी।
जिसमें करोड़ो को आर्थिक नुकसान हुआ है। जिस कारण समस्त व्यापारियों द्वारा माननीय मुख्यमंत्री राहत कोष से सहायता राशि स्वीकृत किये जाने का अनुरोध किया है। इन सब की आर्थिक स्थिति अत्यन्त दयनीय है।
ये मेरे संसदीय क्षेत्र के निवासी होने के कारण मैं इनकी वर्णित परिस्थिति से भली-भांति भिज्ञ हूं। इसलिए अनुरोध है कि उपरोक्त की वर्णित स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए पीड़ित दुकानदारों को मुख्यमंत्री राहत कोष से यथोचित धनराशि इनके नाम पर जारी किये जाने हेतु सहानुभूति पूर्वक विचार किया जाना आवश्यक है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


Subscribe to my channel
More Stories
ब्रेकिंग न्यूज: *बाप के सामने बेटी से दुष्कर्म की कोशिश*! विरोध पर फोड़ा सिर! पढ़ें बनभूलपुरा समाचार…
ब्रेकिंग न्यूज: भीमताल विकास भवन में आगामी 20/25 सूत्रीय कार्यक्रम की होगी बैठक! पढ़ें सोमवार को सुबह कितने बजे से होगी समीक्षा…
*फूलदेई*: *क्या है इस पर्व का महात्म* ? पढ़ें : प्रधान संपादक*जीवन जोशी* की कलम से…