

भीमताल। यहां पीएमश्री बालिका इंटर कॉलेज भीमताल के वार्षिकोत्सव समारोह में प्रतिभावान छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर रंगारंग कार्यक्रमों की धूम देखने को मिली। मुख्य अतिथि बतौर ब्लॉक प्रमुख डॉ हरीश बिष्ट ने कहा छात्रा इस देश का भविष्य है। उन्होंने स्कूल की प्रतिभावान छात्राओं को इस अवसर पर सम्मानित किया।
पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कालेज भीमताल में विद्यालय का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये।

मंगलवार को आयोजित विद्यालय के प्रथम वार्षिकोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख भीमताल डॉo हरीश सिंह बिष्ट प्रधानाचार्य ईला कैड़ा ने दीप प्रज्जवलित कर किया।
छात्राओं ने सरस्वती वंदना एवं अतिथियों के स्वागत में स्वागत गीत प्रस्तुत किए।

साथ ही छात्राओं ने अपनी संस्कृति के साथ कुमाऊनी गढ़वाली,पंजाब, हरियाणा, राजस्थानी,नेपाल की संस्कृति के रंगारंग कार्यक्रम ने सभी का मन मोह लिया।
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर नाटक भी प्रस्तुत किया गया। प्रमुख ने कहा छात्र देश का भविष्य है कुछ सरकारी विद्यालय भी बहुत अच्छा कार्य कर रहे हैं।

विद्यालय बच्चों को गुणवत्ता युक्त शिक्षा, खेल के साथ उनकी रुचि के अनुसार छेत्र में विकसित कर रहे हैं। बच्चों को निराश नहीं होना चाहिए और दुगनी मेहनत कर आगे बढ़ना चाहिए।
मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख डॉo हरीश सिंह बिष्ट ने पूर्व छात्रों वर्षभर विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्राओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
साथ ही कक्षाओ में परीक्षा में सर्वोच्च स्थान प्राप्त छात्रों को सम्मानित किया गया।विद्यालय की छात्रा हिना कोहली ने भीमताल एवं अपने विद्यालय सरस्वती पांडे के नाम की विस्तृत जानकारी दी। प्रधानाचार्य ईला कैड़ा ने विद्यालय के वार्षिक प्रगति की जानकारी दी।
इस दौरान सभासद प्रकाश चंदोला, ग्राम प्रधान प्रदीप कुमार,एस एम सी अध्यक्ष दिनेश सांगुडी, पी सी नौगाई,बीडीसी मोहित टम्टा,यशपाल आर्य, व्यापार मंडल अध्यक्ष पंकज जोशी,एडवोकेट सुनीता पांडे, आशा उप्रेती, प्रेमा लोहनी, नीमा,आशा आर्य, भावना, शरद पांडे, कुंदन जीना, कमल,डॉ शबाना, मनोज गुणवन्त,अभिभावक संघ अध्यक्ष,चंद्र,प्रधानाचार्य ईला कैड़ा, शिक्षिकाएं एवं छात्राएं मौजूद रहे।

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें




Subscribe to my channel
More Stories
ब्रेकिंग न्यूज: *सीएम पुष्कर धामी ने चम्पावत को दी ₹36.83 करोड़ की सौगात*! पढ़ें क्या बोले सीएम…
ब्रेकिंग न्यूज: *बिल्डर्स द्वारा वन पंचायत की भूमि पर किए अतिक्रमण पर प्रशासन सख्त*! पढ़ें किसे किया निलंबित…
साईं सृजन पटल मासिक पत्रिका के 20वें अंक का हुआ विमोचन