Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: *बिल्डर्स द्वारा वन पंचायत की भूमि पर किए अतिक्रमण पर प्रशासन सख्त*! पढ़ें किसे किया निलंबित…

Ad
खबर शेयर करें 👉

सुंदरखाल/भीमताल। उपजिलाधिकारी धारी श्री अंशुल भट्ट की अध्यक्षता में प्रशासन एवं वन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम मनाघेर वन पंचायत सुंदरखाल में बिल्डर्स द्वारा वन पंचायत की भूमि पर अवैध अतिक्रमण को चिन्हित करते हुए सख्त कार्यवाही की गई।

ADVERTISEMENTS

ग्राम सुदरखाल में बिल्डर्स द्वारा अवैध रूप से वन पंचायत की भूमि पर सड़क निर्माण किया जा रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *रक्षा बंधन से पूर्व खाद्य विभाग की छापेमारी*! पढ़ें रामनगर अपडेट...

बिल्डर्स द्वारा अतिक्रमण किए जाने पर उपजिलाधिकारी धारी कार्यवाही करते हुए सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया एवं वन सरपंच सुंदरखाल को वन पंचायत अधिनियम के अंतर्गत निलंबित किया गया।

राजस्व उपनिरीक्षक सुंदरखाल को उक्त प्रकरण में कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया एवं तत्काल उक्त घटना में प्रथम सूचना रिपोर्ट (FIR) करने हेतु निर्देशित किया गया।

इस दौरान मनीषा बिष्ट तहसीलदार धारी, राजस्व निरीक्षक प्रवीण ह्यांकि, रा नि नारायण वर्मा, राजस्व उपनिरीक्षक निर्मल बोरा , वन दरोगा पूरण मेलकानी उपस्थित रहे।

प्रशासन द्वारा यह भी स्पष्ट किया गया कि सरकारी भूमि पर अतिक्रमण किसी भी दशा में बर्दाश् नहीं किया जायेगा ।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज #*सावन माह में पार्वती ने भगवान भोलेनाथ को किया था प्रसन्न*! पढ़ें : सारगर्भित आलेख...*मासोत्तम मासे श्रावण मासे*

यह अभियान एवं निरीक्षण आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें