Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: *उत्तराखंड में चुनाव पूर्व मचने लगी भगदड़*! पढ़ें : *क्यों पहले भी हो सकते हैं चुनाव*…

Ad
खबर शेयर करें 👉
Oplus_131072

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव नजदीक हैं! जिस दिन सरकार का मन करेगा सरकार चुनावी मोड की तरफ रुख कर सकती है क्योंकि चुनाव आयोग बहुत तेजी से अपने काम में जुट गया है और दूसरी ओर कुंभ निकट है जो चुनाव को समय से पूर्व करवाने की तरफ इशारा करता है! भाजपा ने बूथ स्तर तक संगठन मजबूत कर लिया है!

ADVERTISEMENTS

चुनाव से पूर्व नेताओं में भगदड़ मच गई है और विधायक का टिकट पाने वाले भी अपनी जगह तलाश रहे हैं! पूरे राज्य में सियासत में जबरदस्त उछाल नजर आ रहा है! एक ओर सीएम पुष्कर धामी ने जबरदस्त अभियान चलाकर पूरे राज्य में संवाद तेज कर दिया है तो वहीं विपक्षी दल भी चुनाव में नया गुल खिलाने की तैयारी कर रहे हैं! भाजपा में अनुशासन कितना प्रभावी रहेगा ये भी महत्वपूर्ण होगा!

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *130 इन्फैंट्री बटालियन (प्रादेशिक सेना) इकोलॉजिकल कुमाऊँ में भर्ती रैली*! पढ़ें कितने पद हैं...www.130ta.com

कांग्रेस के साथ ही तीसरा मोर्चा बनाया जाएगा ऐसा प्रतीत हो रहा है! तीसरा मोर्चा कांग्रेस को नुकसान पहुंचाएगा या फिर भाजपा को इसका अनुमान अभी नहीं लग रहा है क्योंकि अभी विपक्षी दल अपने ही घरेलू मामलों में उलझे नजर आ रहे हैं!

चुनाव निकट देख राजनीतिक महत्वाकांक्षा भी बढ़ रही है एक दूसरे का टिकट काटने की कवायद भी शुरू हो गई है! भाजपा इस चुनाव में उन विधायकों का टिकट काट सकती है जिनकी सर्वे रिपोर्ट खराब जाएगी! जिन जगहों पर काम नहीं हुआ! झूठे वादे हुए हैं और जनता नाराज है उन सीटों पर नया चेहरा आएगा ऐसा प्रतीत होता है!

इस चुनाव में महिलाओं को भी आरक्षण का लाभ मिल सकता है! जिन स्थानों पर दो या तीन प्रबल दावेदारी करेंगे उन स्थानों पर तेज तर्रार महिलाओं को भी टिकट मिल सकता है! भाजपा महिलाओं को सम्मान देने के लिए इस चुनाव में महिला आरक्षण को धरातल पर उतार सकती है!

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *बजट मिला 350 करोड़ निर्माण एजेंसी की लापरवाही की हद नाले की जड़ों पर एक ईंट तक नहीं रखी गई*! हाल ए बालियानाला...

जो महिलाएं लंबे समय से समाज में काम कर रही हैं और जन मुद्दों को उठाती रहती हैं उन महिलाओं को सम्मान मिल सकता है! सीएम पुष्कर धामी नए कलेवर के साथ इस चुनाव को फतह करने की तैयारी में जुटे लगते हैं! लगातार जनता के बीच रहना उनकी युवा सोच को दर्शाने के लिए काफी लगता है!

इस चुनाव में विपक्षी दल कैसे जनता का दिल जीत पाते हैं और कैसे अनुशासित चुनाव लड़ते हैं ये महत्वपूर्ण होगा! उक्रांद गढ़वाल में असर बढ़ा रहा तो कुमाऊं में भी तीसरी ताकत को लेकर चर्चा हो रही है! ये चुनाव पुष्कर धामी के नेतृत्व में भाजपा लड़ेगी ये साफ नजर आने लगा है क्योंकि केंद्रीय नेताओं का पुष्कर धामी को आशीर्वाद प्राप्त है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें