Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

Ad

Breaking NEWS:- भाजपा जिला अध्यक्ष की बढ़ी मुश्किलें, पद दिलाने के नाम पर ली थी 50 लाख की घूस…

Ad
खबर शेयर करें 👉

Bjp District President: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के भाजपा जिलाध्यक्ष के ऊपर गंभीर आरोप लगे हैं। उनके ऊपर पद के बदले पैसा लेने का आरोप था, जिसको लेकर पार्टी के प्रदेश नेतृत्व द्वारा जांच कराई गई थी। जांच समिति ने जांच के बाद अपनी रिपोर्ट नेतृत्व को सौंप दी थी, जिसमें भाजपा जिलाध्यक्ष पर लगे सभी आरोप सही पाए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *लमगड़ा तहसीलदार करिश्मा जोशी ने बाजार में किया औचक निरीक्षण*! *दी चेतावनी घरेलू गैस सिलेंडर का न हो दुरुपयोग*! पढ़ें : जनपद अल्मोड़ा अपडेट...

खत्म हुई जिला अध्यक्ष पद की दावेदारी

ऐसे में फतेहपुर के जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल की जिलाध्यक्ष पद की दावेदारी तो खत्म हो ही गई, उन पर कार्रवाई की तलवार भी लटक रही है। इस पर प्रदेश नेतृत्व का फैसला लेना बाकी है। दरअसल, यह मामला किसी आयोग या निगम में चेयरमैन पद दिलाने का था। इसके लिए कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के युवा मोर्चा के पूर्व क्षेत्रीय मंत्री अजित कुमार गुप्ता ने भाजपा जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल को पैसे दिए थे। 

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *डोर टू डोर रसोई गैस सिलेंडर पहुंचाने के डीएम ने दिए निर्देश*! पढ़ें जनपद नैनीताल अपडेट...

मुखलाल पाल ने लिए 50 लाख रुपए

बांदा निवासी अजित ने भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल सहित प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी व महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह को इस मामले की लिखित शिकायत भी भेजी थी। इसमें आरोप लगाया गया था कि जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल ने पद दिलाने के नाम पर 50 लाख रुपए लिए थे। हालांकि, कुछ पार्टी पदाधिकारियों ने 40 लाख रुपए दिए जाने की बात कही।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें