

बिंदुखत्ता। चित्रकूट तिवारी नगर में श्री रामलीला मंचन का तृतीय दिवस में जिला पंचायत सदस्य दीपा कमलेश चंदोला और भाजपा नेता चंद्रशेखर पाण्डेय , पूर्व दिशा डायरेक्टर देवेंद्र सिंह बिष्ट ने शुभारंभ किया। इस अवसर पर श्री चंदोला ने कहा भगवान श्री राम ने हमें जीने की राह दिखाने के जो काम किया था उसे अपनाकर ही कल्याण संभव है।

श्री पाण्डेय ने कहा भगवान श्री राम के आदर्श अपनाकर ही इस समाज से कुरीतियों को समाप्त किया जा सकता है। इस अवसर पर कमेटी अध्यक्ष मनोहर सिंह दसौनी, प्रबंधक मनोज कोश्यारी सहित सभी पदाधिकारियों ने अतिथियों को जोरदार स्वागत किया।
इस अवसर पर धनुष यज्ञ देखने भारी भीड़ पांडाल में देखी गई। बताते चलें बिंदुखत्ता में दो जगह लीला का मंचन चल रहा है और दोनों का प्रथम दिन स्थानीय विधायक डॉक्टर मोहन बिष्ट ने फीता काटकर शुभारंभ किया था। यहां प्रतिदिन अतिथि बुलाने की परम्परा अनवरत रूप से जारी है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



Subscribe to my channel
More Stories
ब्रेकिंग न्यूज: *सीएम पुष्कर धामी और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की पूजा अर्चना*! पढ़ें~ लालकुआं विधानसभा क्षेत्र अपडेट…
ब्रेकिंग न्यूज: *गुरुवार को महालक्ष्मी मंदिर बेरीपड़ाव पहुंचेंगे सीएम पुष्कर धामी*! पढ़ें~~ पूरा कार्यक्रम…
ब्रेकिंग न्यूज: *भीमताल ब्लॉक के डायरिया/पीलिया मरीजों को मिले उचित स्वास्थ्य सुविधा*! पढ़ें~~ भीमताल ब्लॉक प्रमुख डॉ हरीश बिष्ट ने क्या दिए निर्देश…