

नैनीताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार, 28 सितंबर 2025 को एक दिवसीय दौरे पर नैनीताल जनपद पहुंचेंगे।
अपर जिलाधिकारी नैनीताल, शैलेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि मुख्यमंत्री सुबह 9:40 बजे देहरादून के जीटीसी हेलीपैड से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान करेंगे और लगभग 10:40 बजे बीरभट्टी स्थित पार्वती प्रेमा जगाती सरस्वती विहार मैदान में अस्थाई हेलीपैड पर पहुंचेंगे।
मुख्यमंत्री श्री धामी सुबह 11:00 बजे प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद वे 11:45 से 13:05 बजे तक स्थानीय विद्यालय के ‘नव-प्रभात सम्मान समारोह’ में शामिल होंगे।
कार्यक्रम समाप्ति के बाद मुख्यमंत्री अपराह्न 1:45 बजे नैनीताल से हेलीकॉप्टर द्वारा देहरादून के लिए रवाना होंगे। इस दौरे के दौरान मुख्यमंत्री जनपद के विकास कार्यों और जनहित से जुड़े विभिन्न पहलुओं का निरीक्षण भी करेंगे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


Subscribe to my channel
More Stories
ब्रेकिंग न्यूज: *नैनीताल की लाइफ लाइन मॉल रोड के पुनर्निर्माण को लेकर नई अपडेट*… देखें vdo
ब्रेकिंग न्यूज: *जब जब घरती पर अत्याचार हुआ, तब तब शक्ति का अवतार हुआ*! पढ़ें संत तुलसी दास महिमा…
पुलिस और अपराधियों की साठगांठ से बिंदुखत्ता में नशे के सौदागरों की चल रही समानांतर सरकार ? पढ़ें लालकुआं विधानसभा क्षेत्र अपडेट…