Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: *सीएम *पुष्कर धामी* ने कसे सभी अधिकारियों के पेंच*! पढ़ें क्या दिए जिलाधिकारियों को निर्देश*…

Ad
खबर शेयर करें 👉

देहरादून। सीएम पुष्कर धामी ने प्रदेश में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने समेत प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता लाने के संबंध में जिलाधिकारियों के साथ बैठक की और सभी जिलाधिकारियों को उचित दिशा निर्देश जारी किए।

ADVERTISEMENTS Ad

चार घंटे चली इस बैठक में अधिकारियों को शीतकालीन यात्रा की तैयारियों को तेज करते हुए समस्त पर्यटक स्थलों पर सड़क, पेयजल, पार्किंग आदि की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *फिर एक नर हाथी की ट्रेन से टकराकर हुई मौत*! पढ़ें~ कौन है इसके लिये जिम्मेदार...

सीएम पुष्कर धामी ने कहा रजत जयंती उत्सव कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा साझा किए गए विजन के अनुरूप भी समस्त जनपदों में कार्यों का संपादन सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए।

सीएम पुष्कर धामी ने कहा हाल ही में कुछ जगहों पर कूटरचित दस्तावेजों की आड़ में बाहरी लोगों को बसाने के मामले प्रकाश में आए हैं।

ऐसे में सभी जिलाधिकारियों को पिछले तीन साल में बने स्थाई निवासी प्रमाण पत्रों की जांच के निर्देश देते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

सीएम पुष्कर धामी ने सभी अस्पतालों में दवाइयों और चिकित्सा उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित किए जाने एवं महिला और बाल रोग चिकित्सकों की तैनाती को सुनिश्चित करने के लिए सूची शासन को उपलब्ध कराए जाने हेतु निर्देश दिए।दिल्ली में हुई घटना को ध्यान में रखते हुए बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों की सघन चेकिंग की जाए।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *ऑपरेशन थिएटर में ड्रेनेज सिस्टम नहीं होने का मुद्दा*! तीन साल से बंद सीटी स्कैन मशीन पर जताई चिंता! पढ़ें* : *सांसद अजय भट्ट की चिट्ठी*... क्यों भड़के सांसद...

आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाई जाए एवं अधिकारी स्वयं मौके पर जाकर यह सुनिश्चित करें कि प्रभावित क्षेत्रों में ठंड से बचने के व्यापक इंतजाम हो।

सीएम ने अधिकारियों को वैरिफिकेशन ड्राइव में तेजी लाने एवं सीमावर्ती क्षेत्रों में संदिग्ध व्यक्तियों पर कड़ी निगरानी रखने हेतु भी निर्देशित किया और नशे के सौदागरों के खिलाफ जबरदस्त अभियान चलाए जाने को निर्देशित किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें