Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: जाको राखे साइयां मार सके न कोय! सऊदी अरब में हादसा 45 मरे! पढ़ें हादसे में किसे मिला जीवन दान! पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया गहरा शोक! पढ़ें अंतरराष्ट्रीय समाचार…

Ad
खबर शेयर करें 👉

हैदराबाद। दुखद समाचार यह है कि सऊदी अरब में उमरे पर गए भारतीय तीर्थ यात्रियों का जत्था एक बड़े दुखद हादसे का शिकार हो गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार इस भीषण बस हादसे में 45 भारतीय तीर्थयात्रियों की मौत हो गई है। सूत्रों के अनुसार भारत से उमरा करने गए इन लोगों की बस एक डीजल टैंकर से टकरा गई।

जिससे बस में आग लग गई। हैदराबाद के पुलिस आयुक्त वी.सी. सज्जनार ने संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कुल 54 लोग 9 नवंबर को यहां से जेद्दा गए थे।

वे 23 नवंबर को लौटने वाले थे. इन 54 लोगों में से चार लोग रविवार को अलग-अलग कार से मदीना गए, जबकि चार अन्य मक्का में ही रुक गए. इस दुर्घटना में कम से कम 45 लोग मारे गए. अधिकारी के अनुसार, इस हादसे के समय बस में 46 लोग सवार थे, जो मदीना से लगभग 25 किलोमीटर दूर एक तेल टैंकर से टकरा गई।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *सीएम पुष्कर धामी ने किया बायपास निर्माण का धरातलीय निरीक्षण*! पढ़ें क्या बोले सीएम...vdo

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हादसे पर दुख जाहिर किया है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा।

मदीना में भारतीय नागरिकों से जुड़ी दुर्घटना से मुझे गहरा दुख हुआ है. मेरी संवेदनाएं उन परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है।

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार ये हादसा सऊदी समयानुसार रात 11 बजे के आसपास हुआ है. कथित तौर पर बस में ज्यादातर यात्री तेलंगाना राज्य से थे।

मिली मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस हादसे में केवल एक ही व्यक्ति जीवित बचा है। बताया जा रहा है कि यह लोग मक्का
से लौटे रहे थे और मदीना जा रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  देवभूमि की अनूठी पहल: पीएम मोदी के 'मन की बात' अब कुमाऊंनी और गढ़वाली में, 'हैलो हल्द्वानी' रेडियो से गूंजेगी पहाड़ की बोलियां

सऊदी अरब में हुए इस दिल दहला देने वाले सड़क हादसे में भारत के एक ही परिवार के 18 सदस्यों की मौत हो गई।

इस हादसे के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है. मृतकों में 9 बच्चे और 9 बड़े शामिल हैं।

रात डेढ़ बजे दुर्घटना की जानकारी मिली. मदीना से 30 किलोमीटर दूर ये एक्सिडेंट हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सऊदी समयानुसार रात 11 बजे के आसपास (भारतीय समयानुसार लगभग 1:30 बजे) यह एक्सीडेंट हुआ. शुरुआती जानकारी के मुताबिक बस में सवार ज्यादातर यात्री तेलंगाना राज्य से थे।

स्थिति पर नजर रखने के लिए तेलंगाना सचिवालय में एक नियंत्रण कक्ष (कंट्रोल रूम) बनाया गया है. इसके नंबर हैं- +91 7997959754, +91 9912919545. वहीं जेद्दा में भारत के महावाणिज्य दूतावास ने भी हेल्पलाइन नंबर जारी किया है- 8002440003 (टॉल फ्री)

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें