Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: बेलवाल भोग की 11वीं वर्षगांठ पर नए उत्पादों का भव्य शुभारंभ! पढ़ें लालकुआं विधानसभा क्षेत्र अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉

चोरगलिया। उत्तराखंड में आटा और एफएमसीजी उत्पादों का विश्वसनीय नाम बन चुके बेलवाल भोग ने अपनी स्थापना के 11 वर्ष पूर्ण कर लिए हैं। इस विशेष अवसर पर कंपनी ने कई नए उत्पादों की श्रृंखला लॉन्च करने की घोषणा की है। इन नए उत्पादों को आज कंपनी की गौलापार, हल्द्वानी स्थित अत्याधुनिक फैक्ट्री में आयोजित विशेष कार्यक्रम के दौरान बाज़ार में उतारा गया।

ADVERTISEMENTS Ad

बेलवाल भोग के प्रबंधक संचालक डॉ मुक़ेश बेलवाल ने जानकारी देते हुए कहा कि यह यात्रा उपभोक्ताओं के विश्वास, शुद्धता और गुणवत्ता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का परिणाम है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *गीता कहती है कि इंद्रियों से श्रेष्ठ मन, मन से श्रेष्ठ बुद्धि और बुद्धि से परे आत्मतत्त्व है*! पढ़ें= शरद पूर्णिमा पर खास अपडेट...

उन्होंने बताया कि बढ़ती मांग और उपभोक्ताओं की पसंद को देखते हुए कंपनी ने इस बार सोया चंक्स, मैकरोनी, पास्ता, पोहा, वर्मीसेली जैसे रोजमर्रा के उपयोग वाले कई नए उत्पाद तैयार किए हैं, जिन्हें बेहतरीन गुणवत्ता और नवीनता के साथ पेश किया जा रहा है।

बेलवाल भोग की चियर पर्सन श्रीमती अनिता बेलवाल ने कहा कि पिछले 11 वर्षों में बेलवाल भोग ने उत्तराखंड और आसपास के क्षेत्रों के लाखों परिवारों के रसोईघर में अपनी खास जगह बनाई है।

उन्होंने बताया कि आधुनिक मशीनरी, बेहतर पैकेजिंग और गुणवत्ता नियंत्रण के कारण बेलवाल भोग के उत्पाद उपभोक्ताओं में विश्वसनीयता का पर्याय बन चुके हैं।

कार्यक्रम में स्थानीय व्यापारी, वितरक, कम्पनी के कर्मचारी और उपभोक्ता भी शामिल हुवे। नए उत्पादों के लॉन्च के साथ कंपनी आने वाले वर्षों में उत्पादन क्षमता बढ़ाने और अपने वितरण नेटवर्क को और मजबूत करने की दिशा में भी काम कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *दो जगह श्री रामलीला मंचन संपन्न और चार जगह प्रारंभ*! पढ़ें~ बिंदुखत्ता अपडेट...

बेलवाल भोग पहले से ही अपने चक्की ताज़ा आटा, बेसन, चावल दलिया, सूजी और मसालों, मोटे अनाज के ऑटो की श्रृंखला के लिए जाना जाता है। नए उत्पादों के जुड़ने से कंपनी का लक्ष्य न सिर्फ बाजार विस्तार है, बल्कि उपभोक्ताओं को उच्च गुणवत्ता और सच्चाई से भरपूर उत्पाद उपलब्ध कराना भी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें