

(फाइल फोटो)
नैनीताल/भीमताल। जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल द्वारा अवगत कराया गया है कि माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार, पुष्कर सिंह धामी 12 दिसंबर, 2025 (शुक्रवार) को 01 दिवसीय जनपद भ्रमण पर आ रहे हैं।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को पूर्वाह्न 11:20 बजे देहरादून से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर अपराह्न 12:10 बजे रा.इ.का. सुंदरखाल स्कूल मैदान हेलीपैड, नैनीताल पहुंचेंगे।
सुंदरखाल स्कूल से प्रस्थान (कार द्वारा) कर अपराह्न 12:30 बजे हिमगिरी स्टेडियम लेटीबूंगा, मुक्तेश्वर पहुंचेंगे और पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से भेंट के बाद विधानसभा क्षेत्र भीमताल के विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे। तत्पश्चात हिमगिरी स्टेडियम में आयोजित जनसभा में प्रतिभाग करेंगे।
माननीय मुख्यमंत्री अपराह्न 02:25 बजे हिमगिरी स्टेडियम लेटीबूंगा, मुक्तेश्वर से प्रस्थान कर सुंदरखाल स्कूल मैदान हेलीपैड, नैनीताल पहुंचेंगे और अपराह्न 02:45 बजे सुंदरखाल स्कूल मैदान हेलीपैड से प्रस्थान (हेलीकॉप्टर द्वारा) कर अपराह्न 02:55 बजे सैनिक स्कूल घोड़ाखाल हेलीपैड, नैनीताल पहुंचेंगे और यहां सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें




Subscribe to my channel
More Stories
ब्रेकिंग न्यूज: प्रयोगशालाओं, पुस्तकालय एवं आईसीटी लैब का नियमित एवं प्रभावी संचालन सुनिश्चित किया जाए! केवल उपस्थिति एवं पाठ्यक्रम पूर्ण करने को शिक्षण कार्य की उपलब्धि नहीं माना जाएगा! सीडीओ ntl उवाच…
ब्रेकिंग न्यूज: *एक धामी सब पर भारी**क्या अब होगी उक्रांद से टक्कर भारी* पढ़ें~ उत्तराखंड चुनाव पर संपादक का नजरिया…
ब्रेकिंग न्यूज: *लालकुआं विधानसभा क्षेत्र में हो सकता है इस बार खेला*! पढ़ें~ लालकुआं विधानसभा क्षेत्र की खास अपडेट…