Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: *जन प्रतिनिधि भीमताल के ब्लॉक प्रमुख डॉ हरीश बिष्ट से लें प्रेरणा*! पढ़ें भीमताल की हलचल…

Ad
खबर शेयर करें 👉

भीमताल। धरातल पर उतार कर विकास को नए आयाम स्थापित करना हमारा मकसद है! यह बात भीमताल ब्लॉक प्रमुख डॉ हरीश बिष्ट पर फिट बैठ रही है! हिन्दी साप्ताहिक दूरगामी नयन ने भीमताल विधानसभा में सर्वे अभियान चलाया है इसके तहत जनता जिसे ज्यादा लाइक कर रही है उस जन प्रतिनिधि से दूरगामी नयन की टीम मिल रही है।

ADVERTISEMENTS

इस क्रम में सुबह बुधवार का दिन बारह बजे करीब दूरगामी नयन की टीम लोकप्रिय ब्लॉक प्रमुख डॉ हरीश बिष्ट के कार्यालय पहुंचती है तो देखा कि विधायक दरबार की तर्ज पर जन प्रतिनिधि मौजूद थे और मिलने वालों की लंबी कतार लगी थी!

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *वन अधिकार संगठन का धरना प्रदर्शन जारी*! पढ़ें~ किसने किया संबोधित... देखें vdo...

उनके जन संपर्क अधिकारी कमल कुल्याल ने परिचय करवाया और फिर जन सुनवाई के दौरान ही दूरगामी नयन की बातचीत ब्लॉक प्रमुख डॉ हरीश बिष्ट से शुरू हुई! उन्होंने कहा हर ग्राम प्रधान पंचायत सदस्य सभी जन प्रतिनिधि वर्ग से संपर्क स्थापित कर चहुमुखी विकास करवा सकता है!

जो यह कला जानते हैं उनकी ग्राम पंचायत में विकास के नए नए आयाम स्थापित हो रहे हैं! उन्होंने कहा 2003 से वह हर बुधवार को ब्लॉक सभागार/ कार्यालय में जन समस्या सुनते हैं और उनका समाधान करते आ रहे हैं!

इस अवसर पर उन्होंने कहा जन प्रतिनिधि ग्राम प्रधान बीडीसी सदस्य को सबसे सहयोग लेकर ग्राम पंचायत का विकास करना समय की जरूरत महसूस होती है। सांसद/विधायक/जिला पंचायत भी सहयोग करें तो हर ग्राम पंचायत विकास के नए आयाम स्थापित करेगी।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *बाबा केदार बर्फ से लकदक*! पढ़ें कब बंद होने हैं कपाट...

इस अवसर पर फल उत्पाद और कृषि कार्यों को लेकर तथा बेटी बचाओ अभियान के तहत सभागार में भी महिलाओं का बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया था।

इस अवसर पर लोगों से बातचीत की गई तो लोगों का कहना था कि डा हरीश बिष्ट को भाजपा ने विधायक का टिकट दिया तो जीत एकतरफा होगी। भीमताल में जन जन के बीच डॉ हरीश बिष्ट चर्चित चेहरा हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें