Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: नकल माफिया पकड़े गए फिर कैसे हो गया लोक सेवा आयोग का पेपर लीक ?पढ़ें बेरोजगारों ने कब बुलाई है बैठक…

Ad
खबर शेयर करें 👉

देहरादून। आज उत्तराखंड पुलिस ने नकल माफिया हाकम सिंह और उसके सहयोगी पंकज गौड़ को गिरफ्तार किया है वहीं दूसरी ओर आज लोक सेवा आयोग की परीक्षा का पेपर आउट हो गया है जिससे सालों से परीक्षा की मेहनत कर रहे बेरोजगारों के साथ बहुत बड़ा धोखा किया गया है! पेपर लीक होने से लाखों युवाओं में जबरदस्त गुस्सा फैल रहा है! उस युवा का क्या कसूर जो परीक्षा के लिए रात दिन एक कर आंखें कमजोर कर रहा था! इसके खिलाफ युवाओं ने सोमवार को परेड ग्राउंड देहरादून में बैठक का आह्वान किया है।

पकड़े गए नकल माफिया पर आरोप है कि दोनों नकल माफिया अभ्यर्थियों को परीक्षा में पास कराने का झांसा देकर लाखों रुपये की मांग कर रहे थे।

पुलिस के अनुसार, आरोपी उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की परीक्षा में सफलता दिलाने का प्रलोभन देकर अभ्यर्थियों से 12 से 15 लाख रुपये तक की मांग कर रहे थे।

योजना यह थी कि यदि परीक्षार्थी स्वतः चयनित हो जाते तो आरोपी रकम हड़प लेते और असफल होने पर भविष्य की परीक्षाओं में पैसे “एडजस्ट” करने का बहाना बनाकर उन्हें झांसे में रखते।

देहरादून पुलिस और एसटीएफ ने संदिग्धों पर नजर रखी। इसी दौरान सूचना मिली कि यह गिरोह परीक्षा में धोखाधड़ी की योजना बना रहा है। जांच में सामने आया कि पंकज गौड़, हाकम सिंह के संपर्क में है और अभ्यर्थियों से रुपये की मांग कर रहा है। इसी आधार पर पुलिस ने दोनों को पटेल नगर क्षेत्र से दबोच लिया।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *दो जगह श्री रामलीला मंचन संपन्न और चार जगह प्रारंभ*! पढ़ें~ बिंदुखत्ता अपडेट...

दोनों नकल माफिया पर पुलिस ने शिकंजा कसा और दोनों को धर दबोचा लेकिन फिर भी पेपर लीक हो गया जो लोक सेवा आयोग के लिए शर्मनाक बात है! बेरोजगार आरोप लगा रहे हैं कि उन्होंने इस परीक्षा को लेट करवाने की मांग की थी लेकिन उनकी मांग को अनसुना किया गया!

बेरोजगार युवाओं का कहना है पेपर लीक होने की जिम्मेदारी किसकी है यह बेरोजगार सोमवार को देहरादून में बैठक करके पूछेगा और कूच करेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें