

देहरादून। यहां शिक्षा निदेशालय में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अशासकीय विद्यालयों से जुड़े विवाद के दौरान प्रारंभिक शिक्षा निदेशक अजय कुमार नौडियाल पर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया।
इस हमले में निदेशक के चेहरे और सिर पर गंभीर चोटें आई हैं।जानकारी के अनुसार, अशासकीय विद्यालय प्रबंधन से जुड़े कुछ सदस्य अपनी मांगों को लेकर शिक्षा निदेशालय पहुंचे थे।
इसी दौरान निदेशालय के कार्मिकों और प्रबंधन के प्रतिनिधियों के बीच कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते तीखे विवाद में बदल गई।
विवाद बढ़ने पर कुछ लोगों ने निदेशक अजय कुमार नौडियाल पर हमला कर दिया।घटना के समय उमेश शर्मा काऊ भी मौके पर मौजूद बताए जा रहे हैं।
बताया जा रहा है कि वे ही अशासकीय विद्यालय प्रबंधन के सदस्यों को लेकर निदेशालय पहुंचे थे। हमले के बाद घायल निदेशक को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी है।इस घटना के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है।
सरकारी अधिकारी और कर्मचारी इस तरह की घटना को लेकर आक्रोशित हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
भारी दबाव के बाद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शिक्षक समुदाय आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहा है वरना उग्र आंदोलन की धमकी दी जा रही है! बताते चलें धामी सरकार के लिए अपने ही मुसीबत का सबब बनते रहे हैं।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें





Subscribe to my channel
More Stories
मुख्यमंत्री ने की राज्य की महत्त्वपूर्ण अवसंरचनात्मक परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा
ब्रेकिंग न्यूज: *संशोधित समान नागरिक संहिता अधिनियम लागू*! पढ़ें : क्या सजा होगी…
Lalkuan:बिंदुखत्ता निवासी महिला की गोद से छिटक कर सड़क पर गिरी ढाई माह की बच्ची,मौत….