Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: भाई के निधन के बावजूद दूसरे ही दिन संसद पहुँचे अजय भट्ट! पढ़ें क्या कहते हैं समर्थक…

Ad
खबर शेयर करें 👉

नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र के सांसद अजय भट्ट ने अपने बड़े भाई के दुखद निधन के ठीक अगले दिन संसद की कार्यवाही में उपस्थित होकर न केवल अपने कर्तव्य धर्म का पालन किया, बल्कि यह साबित कर दिया कि राष्ट्रहित उनके लिए सर्वोपरि है।

ADVERTISEMENTS

परिवार में ऐसी गहरी व्यक्तिगत क्षति के बीच भी सदन में पहुँचकर उन्होंने देश के विकास और क्षेत्र की समस्याओं के समाधान पर चर्चा में भाग लिया। उनके इस कदम ने न केवल पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है, बल्कि राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर भी व्यापक प्रशंसा हासिल की है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *जब जब घरती पर अत्याचार हुआ, तब तब शक्ति का अवतार हुआ*! पढ़ें संत तुलसी दास महिमा...

उनके समर्थकों ने कहा कि ऐसे कठिन समय में भी संसद में उपस्थित होना उनके दृढ़ चरित्र, जिम्मेदारी भावना और राष्ट्र सेवा के प्रति त्याग का प्रत्यक्ष प्रमाण है। आज जब कई जनप्रतिनिधि छोटे मुद्दों को लेकर सदन की कार्यवाही से दूरी बनाते हैं।

वहीं सांसद अजय भट्ट जी का यह कदम एक आदर्श और प्रेरणादायक मिसाल है।क्षेत्र के लोगों का मानना है कि ऐसे ईमानदार, कर्तव्यनिष्ठ और संवेदनशील नेता का साथ पाना उनके लिए सौभाग्य की बात है।

युवा नेता लक्ष्मण खाती सहित कई समाजसेवियों और वरिष्ठ नागरिकों ने भी कहा कि आज के राजनीतिक वातावरण में इतनी निष्ठा और त्याग दुर्लभ है, और यह उनकी नेतृत्व क्षमता को और भी मजबूत बनाता है।संसद में उनकी उपस्थिति ने यह स्पष्ट कर दिया कि व्यक्तिगत दुख बड़े हो सकते हैं, लेकिन राष्ट्रसेवा उससे भी बड़ी है। ऐसे जनसेवक ही देश को आगे ले जाने की असली शक्त‍ि हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *सीएम पुष्कर धामी ने सुनी जन समस्या*! पढ़ें लाखनमंडी अपडेट...
Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें