Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: *घर घर जनगणना शुरु*! पढ़ें क्या कर सकते हैं…

Ad
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। आयुक्त कुमाऊँ मंडल व सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने अवगत कराया कि भारत की जनगणना 2027 के अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकान की गणना का कार्य प्रारंभ हो गया है, इसके अंतर्गत घर-घर जाकर संगणक व गणना टीम द्वारा भवन गणना का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *भाजपा कार्यकर्ता बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें*! पढ़ें किसने दिये निर्देश...

उन्होंने मंडल वासियों से अपील करते हुए अवगत कराया किगणना कार्मिक उनके घरों पर आएंगे, उनके पास अपना सरकारी पहचान पत्र भी होगा। जिसे आप सत्यापित भी कर सकते हैं।

उनके द्वारा घर घर जाकर आपसे(प्रत्येक घर से)कुछ जानकारी और कुछ सूचनाऐं ली जाएगी, उनके द्वारा ली जा रही सूचना को सभी लोग गणना टीम को अवश्य्य ही उपलब्ध कराएं।

आयुक्त ने नागरिकों को अवगत कराते हुए कहा कि गणना के दौरान उनके भवन पर कुछ जगह मार्किंग भी गणना कार्मिक कर सकते है जिसमें कोई नंबर भी डाल सकते हैं तो उसमें कोई ऐसी स्थिति ना हो कि आप उसका विरोध करें और इसमें आपको भी पूरा-पूरा सहयोग करना आवश्यकीय है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *तो क्या बिंदुखत्ता को नशे में डुबोकर मारने का हो गया अनुबंध! पढ़ें प्रधान संपादक *जीवन जोशी* की अपनी बात...

कुमाऊं आयुक्त ने जनता से अपील करते हुए कहा कि उन्हें जनगणना के संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी आदि लेनी हो तो,वह टॉल फ्री नंबर1855 जो प्रातः 9:00 बजे से सायं 6:00 बजे तक कार्य करेगा, इसका पूरा लाभ लेते हुए, इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में अपना सहयोग प्रदान करें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें