Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: उत्तराखंड की डेमोग्राफी को बचाने को होने लगी कवायद तेज! पढ़ें नैनीताल जनपद की बड़ी अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉

रामनगर। अपर जिला मजिस्ट्रेट नैनीताल (प्र.) विवेक राय ने अवगत कराया कि प्रभागीय वनाधिकारी तराई पश्चिमी वन प्रभाग रामनगर के द्वारा चिन्हित रिजर्व वन भूमि पर अतिक्रमण के 52 प्रकरणों पर नोटिस व सुनवाई उपरांत पारित अंतिम आदेश उपरांत (मा. न्यायालय में वाद विचाराधीन नहीं होने से)

ADVERTISEMENTS Ad

प्रभागीय वनाधिकारी द्वारा उक्त अतिक्रमण को हटाए जाने के दौरान जिला मजिस्ट्रेट नैनीताल से कानून व्यवस्था की स्थिति बनाये रखने हेतु मजिस्ट्रेट व पुलिस बल मांगे जाने पर 09 सेक्टर ऑफिसर व 03 जोनल, एक सुपर ज़ोनल व एक ओवर आल मजिस्ट्रेट, दो पुलिस अधीक्षक, एक एडिशनल एस पी, 03 पुलिस क्षेत्राधिकारी, पुलिस निरीक्षक, थाना प्रभारी,पुलिस उप निरीक्षक नागरिक पुलिस, पीएसी उपलब्ध कराई गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड विधानसभा सत्र: सरकार ने पेश किया ₹7,844.18 करोड़ का अनुपूरक बजट, किसानों, बुनियादी ढांचे और दिव्य कुंभ पर विशेष फोकस

वन विभाग द्वारा उक्त चिह्नित अतिक्रमण को हटाने से पूर्व 05 उपखण्ड अधिकारी( वन) 09 वन क्षेत्राधिकारी व फारेस्ट गार्ड लगाकर चार दिन पूर्व से मुनादी कराते हुए अतिक्रमण हटाने कि कार्यवाही कि गयी।

अपर जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखते हुए रविवार को अतिक्रमण हटाए जाने की कार्यवाही की गईं जिसमें किसी भी प्रकार का कोई विरोध नहीं हुआ कानून व्यवस्था कि स्तिथि कायम रही।

उन्होंने अवगत कराया किअतिक्रमण हटाने की कार्यवाही के दौरान नगर पालिका रामनगर की भूमि भी खाली कराई गयी।

इस संबंध में अधिशासी अधिकारी नगर पालिका रामनगर ने बताया गया कि वर्ष 2019 में 95 लाख की धनराशि जमा कर कुल 2.5 एकड़ वन भूमि नगर पालिका रामनगर के पक्ष में लीज हुई थी अवैध अध्यासन से नगर पालिका को मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *ऑपरेशन थिएटर में ड्रेनेज सिस्टम नहीं होने का मुद्दा*! तीन साल से बंद सीटी स्कैन मशीन पर जताई चिंता! पढ़ें* : *सांसद अजय भट्ट की चिट्ठी*... क्यों भड़के सांसद...

ताज़ा कूड़ा निस्तारण, MRF स्थापन व कंस्ट्रक्शन & डेमोलीशन वेस्ट निस्तारण में समस्या हो रही थी, रविवार को उक्त भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराकर पालिका के पिलर गाढ़कर तार बाढ़ कराया गया।

इस संबंध में वन विभाग द्वारा अवगत कराया गया कि सभी प्रभावित अपने स्वयं के अन्यत्र मकान, किराये के मकान या सम्बन्धी के यहां चले गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें