Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: *हाथी ने फिर एक महिला को उतारा मौत के घाट*! टांडा रेंज अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉

लालकुआं (जिला नैनीताल) से बड़ी खबर नैनीताल जिले के लालकुआं टांडा रेंज में एक दर्दनाक घटना फिर सामने आई है, जहां जंगली हाथी के हमले में एक महिला की मौत हो गई है। जबकि कुछ ही दिन पूर्व दो लोगों को हाथियों ने कुचलकर मार डाला था।

बताया जा रहा है कि यह घटना जंगल से सटे इलाके में हुई, जहां हाथी ने अचानक हमला कर दिया।स्थानीय लोगों के अनुसार, क्षेत्र में पिछले कुछ समय से जंगली हाथियों की आवाजाही बढ़ी हुई है, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। एक सप्ताह मैं तीसरी मौत इसे बताया गया है, कुछ ही दिन पूर्व दो लोगों को हाथियों ने मौत के घाट उतार दिया था।

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वन विभाग ने आसपास के लोगों को सतर्क रहने की अपील की है और जंगल की ओर न जाने की सलाह दी है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *विधायक *डॉ मोहन बिष्ट* जनता से माफी मांगें*! पढ़ें~~ जन जागरण अभियान और विधायक के बोल पर प्रतिक्रिया...

प्रशासन की अपील:शाम और रात के समय अकेले बाहर न निकलेंजंगल किनारे के क्षेत्रों में विशेष सावधानी बरतें, हाथियों की मौजूदगी की सूचना तुरंत प्रशासन को दें। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और भय का माहौल है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें