Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज : *पांच बहुएं गई बारात लेकर और एक साथ मंडप में लिए सात फेरे*! पढ़ें जौनसार अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉
Oplus_131072

उत्तराखंड के जौनसार में एक ही मंडप के नीचे परिवार के पांच भाइयों की शादी संपन्न हुई। इसमें सबसे खास बात ये रही कि जौनसारी परंपरा ‘जोजोड़’ के तहत दुल्हनें खुद बारात लेकर दूल्हों के घर पहुंचीं जहां एक साथ पांव जोड़ों ने लिए फेरे!

ADVERTISEMENTS

इसके चलते ढोल-दमाऊं की गूंज, पारंपरिक रस्में और पूरे गांव का उत्साह इस शादी को यादगार बना गया है हर कोई इस विवाह को देखने के लिए उत्साहित नजर आ रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *जिला सूचना अधिकारी स्वर्गीय गिरिजा शंकर जोशी के पार्थिव शरीर पर सांसद ने किए पुष्प अर्पित*! पढ़ें दुखद समाचार...

कह सकते हैं उत्तराखंड की देवभूमि में एक बार फिर परंपरा, संस्कृति और संयुक्त परिवार की अनूठी मिसाल देखने को मिली। चकराता के खारसी गांव में जौनसारी समाज की सदियों पुरानी ‘जोजोड़’ परंपरा के तहत एक ही परिवार के पांच भाइयों की शादी एक ही मंडप में संपन्न हुई।

सबसे खास बात यह रही कि पांचों दुल्हनें खुद बारात लेकर दूल्हों के घर पहुंचीं, जिसने इस आयोजन को और भी खास बना दिया।

इस दौरान ढोल-दमाऊं की गूंज, पारंपरिक रीति-रिवाजों और लोक संस्कृति के रंग में रंगा पूरा गांव उत्सव में डूबा नजर आया। नरेंद्र-अन्नू, प्रदीप-निक्की, प्रीतम-पुनीता, अमित-निर्मला और राहुल-आंचल की जोड़ी ने एक साथ सात फेरे लेकर परिवार की एकता और आपसी सामंजस्य का संदेश दिया जो यादगार बन गया है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *विधायक *डॉ मोहन बिष्ट* जनता से माफी मांगें*! पढ़ें~~ जन जागरण अभियान और विधायक के बोल पर प्रतिक्रिया...

स्थानीय भाषा में दुल्हनों को ‘जोजोल्टी’ कहा जाता है। पांचों दुल्हनों के एक साथ ससुराल पहुंचने पर गांव में उन्हें देखने वालों का तांता लग गया। इस ऐतिहासिक सामूहिक विवाह आयोजन को सफल बनाने वाले परिवार के मुखिया दौलत सिंह चौहान की पूरे क्षेत्र में सराहना हो रही है।

अब परिवार अपनी बेटी प्रियंका की शादी की तैयारियों में जुट गया है। यह आयोजन केवल विवाह नहीं, बल्कि उत्तराखंड की जीवंत लोक परंपराओं, पारिवारिक मूल्यों और सामाजिक एकजुटता का खूबसूरत प्रतीक बन गया है। इसे प्राचीन परंपरा से जोड़कर भी कुछ लोग देख रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें