Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: *ग्राम प्रधान हुए एकजुट रमेश जोशी के हमलावरों के खिलाफ हो कार्रवाई*! *कोतवाल से मिला प्रधानों का प्रतिनिधिमंडल*! पढ़ें लालकुआं विधानसभा क्षेत्र अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉
Oplus_131072

लालकुआं। विकासखंड हल्द्वानी के पदमपुर देवलिया ग्राम सभा के प्रधान रमेश जोशी व उनके परिवार के साथ कथित मारपीट और अभद्रता के मामले में शुक्रवार को प्रधान संगठन उनके समर्थन में उतर आया। संगठन के पदाधिकारियों ने कोतवाली लालकुआं पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर तहरीर सौंपी।

ADVERTISEMENTS

ग्राम प्रधान रमेश जोशी (49) पुत्र नारायण जोशी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 28 अप्रैल की रात करीब 8:52 बजे उनकी पत्नी ने विवाह समारोह में जाने के लिए घर बुलाया।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *12वीं बार मुकेश बोरा निर्विरोध निर्वाचित*! फिर से चेयरमैन बनना तय! पढ़ें= दुग्ध समिति चुनाव अपडेट... और पढ़ें किसने हराया पूर्व चेयरमैन को...

जब वे बाइक से निकले तो उनके गैराज के पास ठाकुर सिंह मेहता की गाड़ी खड़ी थी। आरोप है कि गाड़ी हटाने का अनुरोध करने पर ठाकुर सिंह मेहता, उनकी पत्नी व बेटियों ने उनकी पत्नी के साथ अभद्रता और मारपीट की।

बीच-बचाव करने पहुंचे रमेश जोशी के साथ भी मारपीट की गई।जोशी का आरोप है कि उक्त परिवार पिछले डेढ़ साल से उनका उत्पीड़न कर रहा है और जान से मारने की धमकी भी दे रहा है।

साथ ही सोशल मीडिया पर भी उनके खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में पूर्व में मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत की जा चुकी है।

उल्लेखनीय है कि बीते दिनों इसी विवाद में प्रतिद्वंदी पक्ष की तहरीर पर ग्राम प्रधान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा चुका है, जिसे लेकर विभिन्न संगठनों और प्रधानों में रोष है। उन्होंने मामले में एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाते हुए पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *विधायक *डॉ मोहन बिष्ट* जनता से माफी मांगें*! पढ़ें~~ जन जागरण अभियान और विधायक के बोल पर प्रतिक्रिया...

इस दौरान प्रधान संगठन के जिला अध्यक्ष गोपाल सिंह अधिकारी, रुक्मणी नेगी, पूजा बिष्ट, दिनेश आर्य, विपिन जोशी, कैलाश भट्ट, कीर्ति पाठक सहित गोला खनन मजदूर समिति के जीवन चंद्र कवड़वाल मौजूद रहे।

प्रभारी निरीक्षक ब्रजमोहन सिंह राणा ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि मामले में निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। वहीं देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष हुकम सिंह कुंवर ने भी निष्पक्ष जांच की मांग उठाई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें