Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: आबकारी विभाग ने ली बिंदुखत्ता की टोह! अवैध रूप से बिकती मिली कच्ची शराब! पढ़ें खास अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉

नैनीताल/बिंदुखत्ता। सहायक आयुक्त आबकारी, मीनाक्षी टमटा ने अवगत कराया कि पंचायत निर्वाचन, महिला सुरक्षा एवं सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत आबकारी विभाग द्वारा हल्द्वानी व लालकुआं क्षेत्र में संघन अभियान चलाया गया।

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी क्षेत्रांतर्गत विभिन्न संदिग्ध स्थलों पर छापेमारी की गई। आबकारी विभाग की टीम ने बिंदुखत्ता में छापेमारी के दौरान 51 पाऊच कच्ची शराब बरामद की। पंचायत चुनाव आदर्श आचार संहिता लागू होने से वर्तमान तक विभाग द्वारा छापेमारी की कार्यवाही लगातार की जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *गौला नदी किनारे रहने वाले कर रहे रातों को जागरण*! भू कटाव तेज! पढ़ें ~ बिंदुखत्ता अपडेट...

उच्चाधिकारियों द्वारा दिए गए निर्देशानुसार आबकारी निरीक्षक धीरेंद्र सिंह बिष्ट व रुचिका कांडपाल और टीम के सदस्य कैलाश जोशी उप-आबकारी निरीक्षक संजय कुमार उप-आबकारी निरीक्षक सहित अन्य टीम के द्वारा हल्द्वानी-लालकुआं क्षेत्र के विभिन्न होटल व ढाबों में अवैध रूप से मदिरा पिलाने वालों के विरुद्ध भी कार्यवाही की गयी।

इसी क्रम में आबकारी विभाग की टीम द्वारा लालकुआं वह आसपास के क्षेत्र में अवैध रूप से शराब बनाने एवं बेचने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की गयी। आबकारी विभाग की धरपकड़ से लोगों में खुशी का माहौल है लोगों ने आबकारी विभाग से लगातार धरपकड़ अभियान चलाए जाने की मांग भी की है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *हल्द्वानी में चल रहा भाजपा का चिंतन*! पढ़ें~ उत्तराखंड की बड़ी खबर...
Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें