Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad Ad

ब्रेकिंग न्यूज: *नैनीताल में हुआ किसान दिवस का रोस्टर तैयार”! पढ़ें : कब कहां होगा आयोजन…

Ad
खबर शेयर करें 👉

नैनीताल/भीमताल। जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल द्वारा अवगत कराया गया है कि जनपद अंतर्गत किसानों की विविध समस्याओं/मुद्दों के समाधान और उन्हें तकनीकी एवं वैज्ञानिक रूप से सक्षम व जागरूक बनाने हेतु प्रत्येक माह के द्वितीय बृहस्पतिवार को विकासखंडवार “किसान दिवस” का आयोजन किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad

8 जनवरी को धारी में, 12 फरवरी को रामगढ़ में, 12 मार्च को रामनगर में, 9 अप्रैल को बेतालघाट में, 14 मई को ओखलकांडा में,11 जून को कोटाबाग में इसी क्रम में 12 जुलाई को भीमताल और 13 अगस्त, 2026 को हल्द्वानी में किसान दिवस का आयोजन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज : *प्रशासन का प्राइवेट स्कूल और बुक सेलर गठजोड़ पर चला चाबुक*! पढ़ें कितने स्कूल आए पकड़ में...

किसान दिवस में कृषि क्षेत्र से जुड़े समस्त विभागों जैसे सिंचाई, ऊर्जा, समाज कल्याण, कृषि, उद्यान, सहकारिता, मत्स्य, दुग्ध विकास, पशुपालन, गन्ना मंडी परिषद एवं रेशम विभागों के अधिकारियों के अतिरिक्त कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक, नाबार्ड, लीड बैंक प्रबंधक तथा इंश्योरेंस कंपनी के प्रतिनिधियों द्वारा भी प्रतिभाग किया जाएगा।

किसान दिवस आयोजन के दिन कृषकों को विभागीय योजनाओं की जानकारी प्रदान करने हेतु कृषि एवं अन्य कृषि रेखीय विभाग, उद्यान, पशुपालन, मत्स्य, दुग्ध विकास, रेशम भेषज, सिंचाई, लघु सिंचाई, उद्योग, सहकारिता, ग्राम विकास, रीप, नाबार्ड बैंक, कृषि विज्ञान केंद्र, ICAR संस्थान, गन्ना मंडी परिषद, इफ्को, नाबार्ड एवं बैंक आदि सभी अपने सुसज्जित विभागीय स्टॉल भी लगाएंगे।

इस अवसर पर किसान अपने-अपने गांव की समस्याओं को बैठक में रखेंगे, तथा उन समस्याओं का निराकरण भी किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *संशोधित समान नागरिक संहिता अधिनियम लागू*! पढ़ें : क्या सजा होगी...

विभागीय अधिकारियों और विशेषज्ञों द्वारा उपस्थित कृषकों को विभागों की योजनाओं, सुविधाओं की जानकारी दी जाएगी।

इसके अतिरिक्त रासायनिक/उर्वरकों, कीटनाशकों, तकनीकी ज्ञान, बीज, खाद, किसान क्रेडिट कार्ड, फसल बीमा, किसान पेंशन आदि अन्य योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।

प्राकृतिक एवं जैविक खेती के प्रचार प्रसार एवं इसे अपनाने के लिए किसानों को प्रोत्साहित किया जाएगा। एकीकृत कृषि और सह-फसली खेती पर विशेष बल दिया जाएगा।

किसान दिवस में प्राप्त समस्याओं एवं उनके समाधान इत्यादि के विवरण सहायक कृषि अधिकारी संकलित कर मुख्य कृषि अधिकारी नैनीताल को ईमेल, सॉफ्टवेयर या हार्ड कॉपी में उपलब्ध कराया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें