

नैनीताल। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर पर्यटन विभाग द्वारा रविवार को बिरला चुंगी से कैंची धाम तक पांच किमी ट्रैक का आयोजन किया गया।
इस ट्रैकिंग कार्यक्रम में नैनीताल, पंगोट व सौड क्षेत्र के 25 से अधिक उत्साही युवाओं ने प्रतिभाग किया।कार्यक्रम के दौरान युवाओं को बर्ड वॉचिंग की जानकारी के साथ-साथ प्राथमिक उपचार (फर्स्ट एड) का प्रशिक्षण भी दिया गया।
प्रशिक्षक दीपक मेहरा द्वारा प्रतिभागियों को सीपीआर तकनीक, ट्रैकिंग के दौरान सुरक्षा उपायों तथा जंगल में विभिन्न संकेतों (सिंबल्स) की पहचान आदि के विषय में विस्तार से बताया गया।

इस अवसर पर जिला पर्यटन विकास अधिकारी अतुल भंडारी, दीपक मर्तोलिया, पुरन जोशी, गौरव जोशी एवं संजीव आर्य सहित विभागीय अधिकारी व स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें




Subscribe to my channel
More Stories
नेपालीफार्म के पास उत्तराखंड रोडवेज बस में लगी भीषण आग, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा; सभी यात्री सुरक्षित
ब्रेकिंग न्यूज: *शहर की सफाई व्यवस्था नगर निगम का चेहरा होती है* ! *अनुपस्थित सफाई कर्मियों एवं सफाई नायकों पर होगी सख्त कार्रवाई*! पढ़ें~ नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने कहां किया निरीक्षण…
देहरादून चिड़ियाघर में सफेद बाघ ‘तेजस’ की दहाड़, CM धामी की बड़ी घोषणा— अब कॉलेज छात्रों को भी मिलेगी फ्री एंट्री