Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: खाद्यमंत्री मंत्री पहुंची राशन गोदाम! पढ़ें आमडंडा से खास अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉

रामनगर/नैनीताल। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रेखा आर्या ने बुधवार को रामनगर के आम डंडा में स्थित खाद्य गोदाम का निरीक्षण किया।

ADVERTISEMENTS

इस अवसर पर उन्होंने अधिकारियों से गोदाम के स्टॉक, राशन उठान और वितरण के बारे में जानकारी ली। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने उनसे पूछा कि गोदाम के सामने की सड़क ठीक क्यों नहीं है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: दूरस्थ गांवों की दहलीज तक पहुंचेगा इलाज, सीएम धामी ने अल्मोड़ा व पिथौरागढ़ के लिए रवाना किए दो 'आरोग्य रथ'

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अधिकारीयों से कहा कि गोदाम में और सुधार के लिए जो कार्य किए जाने हैं उसके लिए जल्द से जल्द प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजें। इसके अतिरिक्त जो कार्य जिला योजना से कराए जा सकते हैं उसकी भी सूची बनाएं।

निरीक्षण के बाद कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि बरसात के मौसम में कई बार गोदाम में रखें राशन की गुणवत्ता खराब हो जाती है इसलिए उन्होंने निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया।

उन्होंने बताया कि इस गोदाम में गेहूं और चावल समेत सभी भंडारित सामग्री पूरी तरह सुरक्षित है। इस अवसर पर एसएमओ मनोज मनराल, विपणन निरीक्षक रजनी आर्या, शशिकांत सिन्हा, मीनाक्षी पांडे आदि उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में बड़ा हनीट्रैप कांड: स्टोन क्रशर कारोबारी को ब्लैकमेल कर हड़पे 4 फ्लैट और 7 करोड़, महिला समेत 7 पर केस
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें