Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: सेंचुरी पल्प एण्ड पेपर मिल का स्थापना दिवस यादगार बन गया! पढ़ें लालकुआं अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉

लालकुआं। एशिया की जानीमानी सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल का ४१वां स्थापना दिवस उत्साह एवं उमंग के साथ मनाया गया।

ADVERTISEMENTS

इस अवसर पर प्रसिद्ध सिंगर सपना चौधरी नाइट के दौरान उनके गीत और संगीत के कार्यक्रमों ने शमां बांध कर जमकर वाहवाही लूटी।

देर रात तक चले कार्यक्रम के दौरान मिल के सीईओ अजय कुमार गुप्ता ने सभी अधिकारी एवं कर्मकारों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।


सेंचुरी मिल के स्टाफ कॉलोनी ग्राउंड में आयोजित भव्य समारोह में पूरे सेंचुरी परिवार ने उत्सव की तरह भाग लिया। कार्यक्रम की सबसे बड़ी आकर्षण रहीं हरियाणवी डांसिंग क्वीन और बॉलीवुड अभिनेत्री सपना चौधरी।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *अधिकारियों/कर्मचारियों एवं शिक्षकों की सूची निर्धारित प्रारूप-1 एवं प्रारूप-2 में एक्सल शीट पर देने को बोला*, *अब वेतन रोकने के निर्देश*! पढ़ें ~ चुनावी तैयारी मिशन 2027

इन कलाकारों ने अपने एक से बढ़कर एक गीतों की शानदार प्रस्तुतियां दीं। सपना चौधरी के मंच पर आते ही पूरा मैदान तालियों और उत्साह के शोर से गुंजायमान हो उठा।

इस दौरान दर्शक अलमस्त झूमते नजर आए और माहौल उत्साहजनक हो गया।


सपना चौधरी ही नहीं, क्षेत्रीय कलाकारों ने भी अपनी कला और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। लोकनृत्य, समूह नृत्य और संगीत कार्यक्रमों ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया।

पूरा कार्यक्रम पारिवारिक माहौल में आयोजित किया गया, जहां सेंचुरी परिवार के सदस्यों ने अपने परिवारों के साथ भरपूर आनंद लिया।


सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल में लंबे समय बाद स्थापना दिवस उत्सव का माहौल इस बार देखा गया। इस बार सेंचुरी परिवार ने 41 साल की उपलब्धि को ‘जश्न-ए-सेंचुरी’ के रूप में मनाया, जिसमें भावनाएं, संगीत, संस्कृति और परिवार सब कुछ एक साथ जुड़ा दिखाई दिया।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *राधाष्टमी पर प्रवचन और भंडारे का हुआ आयोजन*! पढ़ें~ बिंदुखत्ता अपडेट...


कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ करते हुए मिल के सीईओ अजय कुमार गुप्ता ने कहा कि
सेंचुरी सिर्फ एक उद्योग नहीं, बल्कि एक परिवार है। बीते 41 वर्षों में हमने उत्पादन और गुणवत्ता में नई ऊंचाइयां हासिल की हैं, लेकिन हमारी सबसे बड़ी पूंजी हमारे कर्मचारी हैं।

उन्होंने कहा हम हर साल इस आयोजन के माध्यम से अपने सेंचुरी परिवार को एक मंच पर लाकर उनके उत्साह और एकजुटता का जश्न मनाते हैं।

बोले हमारा लक्ष्य केवल उद्योग की प्रगति नहीं, बल्कि प्रत्येक कार्मिक की सामाजिक और आर्थिक उन्नति भी है।
कार्यक्रम में सेंचुरी के वरिष्ठ अधिकारी प्रणव शर्मा, महेंद्र कुमार हरित, परितोष राय, उपाध्यक्ष नरेश चन्द्रा, संजय यादव और एसके बाजपेई , भरत पाण्डेय समेत भारी संख्या में अधिकारी , कर्मचारी और उनके पारिवारिक लोग उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें