

अयोध्या। यहां तहसील सदर अंतर्गत जलालुद्दीन नगर पूरा बाजार में इंडेन गैस सिलेंडर फटने से दो घर को भारी नुक़सान हुआ है जबकि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
जानकारी के अनुसार गैस सिलेंडर फटने से बृजेश निषाद पुत्र स्वर्गीय राम कुबेर निषाद के घर में आग लग गयी, जिससे उनके घर में रखा सामान मोटरसाइकिल लगभग चार क्विंटल धान, आठ क्विंटल गेहूं, कूलर पूरे परिवार का कपड़ा, 2 पंखे , दो मोटर, दो साइकिल चारपाई इत्यादि सामान जल कर खाक हो गया।

वहीं पर उसी का दूसरा पट्टीदार राजेश निषाद पुत्र स्वर्गीय राम कुबेर निषाद के घर को भी नुकसान हुआ। सिलेंडर फटने से उसके घर में रखा सामान जिसमें एक साइकिल, घर का बर्तन पांच क्विंटल चावल सात क्विंटल गेहूं, पंखा कूलर व परिवार के दैनिक उपयोग के कपड़े, बिस्तर सब कुछ जलकर खाक हो गया।
दोनों ही परिवार बेहद गरीब व मजदूर वर्ग के लोग बताए जाते हैं और दोनों परिवार के सदस्यों को नुकसान का भारी दुख है और परिवार वालों का रो रोकर बुरा हाल है।
दोनों परिवार के सदस्यों ने बताया कि हमारा सब कुछ इस अग्निकांड में स्वाहा हुआ है हमको नुकसान की भरपाई करने में बड़ा समय लगेगा। लोगों ने पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता देने की मांग भी उठाई है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


Subscribe to my channel
More Stories
ब्रेकिंग न्यूज: *गुरुवार को महालक्ष्मी मंदिर बेरीपड़ाव पहुंचेंगे सीएम पुष्कर धामी*! पढ़ें~~ पूरा कार्यक्रम…
ब्रेकिंग न्यूज: *भीमताल ब्लॉक के डायरिया/पीलिया मरीजों को मिले उचित स्वास्थ्य सुविधा*! पढ़ें~~ भीमताल ब्लॉक प्रमुख डॉ हरीश बिष्ट ने क्या दिए निर्देश…
ब्रेकिंग न्यूज: *हल्द्वानी में चल रहा भाजपा का चिंतन*! पढ़ें~ उत्तराखंड की बड़ी खबर…