

हल्द्वानी/लालकुआं। मोटाहल्दू के पदमपुर देवलिया के ग्राम प्रधान का पड़ोसी के साथ हुआ विवाद गहरा गया है! खुद ग्राम प्रधान गिरफ्तार हो गए हैं! पुलिस ने पड़ोसी महिला की तहरीर पर ग्राम प्रधान के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करते हुए उन्हें संगीन धाराओं में गिरफ्तार कर लिया है।
प्राप्त सूचना व सीसी टीवी फुटेज के अनुसार गत देर शाम ग्राम पदमपुर देवलिया के ग्राम प्रधान रमेश जोशी और उनके घर के सामने निवास करने वाले पूर्व फौजी का घर के सामने खड़ी कार को लेकर विवाद हो गया।
विवाद इतना बढ़ा कि मारपीट की घटना के बाद दोनों पक्ष अस्पताल और पुलिस थाने पहुंच गए, साथ ही उक्त मामले में एक वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने महिला की ओर से ग्राम प्रधान समेत उनके कई परिजनों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर दिया।
वहीं दूसरी ओर ग्राम प्रधान के पक्ष में ग्राम प्रधान संगठन ने पुलिस से कार्रवाई की मांग करते हुए हल्द्वानी में प्रदर्शन भी किया, लेकिन सीसी टीवी फुटेज में मामला दूसरा निकला जिसमें प्रधान ने बालिकाओं को फुटबॉल बना रखा था!
पहले जो प्रधान पर हमले वाली खबर चली उसके उलट मामला होने से प्रधान सहित पांच लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज हो गया है।
लालकुआं कोतवाली पुलिस ने देर शाम ग्राम प्रधान रमेश चंद्र जोशी को हिरासत में ले लिया।कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक ब्रजमोहन सिंह राणा का कहना है कि ग्राम प्रधान के सामने रहने वाले परिवार द्वारा ग्राम प्रधान रमेश जोशी के खिलाफ मारपीट, छेड़छाड़ समेत गई संगीन आरोप लगाए गए हैं, जिस पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत करते हुए रमेश जोशी को गिरफ्तार कर लिया है।
इससे मामला सियासत का रंग लेने लगा है! गौला नदी वाहन स्वामियों के लिए लंबा संघर्ष करने वाले ग्राम प्रधान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया जिसे जेल भेजने की तैयारी चल रही है, पुलिस सीसी टीवी फुटेज को लेकर आगे बढ़ी है और अंधकार में उजाले की तलाश में जुट गई है।
पुलिस ने बताया कि रमेश जोशी द्वारा दी गई तहरीर की जांच चल रही है और पूरे घटना क्रम की गहराई से जांच करके कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें




Subscribe to my channel
More Stories
ब्रेकिंग न्यूज: *लोकसभा अध्यक्ष का सरोवर नगरी में जोरदार स्वागत*! पढ़ें ब्लॉक प्रमुख डॉ हरीश बिष्ट ने क्या बात रखी…
ब्रेकिंग न्यूज: *हेली रेस्क्यू कर बचाई चार धाम यात्रियों की जान*! पढ़ें किसे किया एम्स एडमिट…
ब्रेकिंग न्यूज: *जल शक्ति मंत्रालय और उत्तराखण्ड सरकार के मध्य एम.ओ.यू पर हस्ताक्षर*! पढ़ें सीएम पुष्कर धामी ने क्या कहा…