Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: *लोकसभा अध्यक्ष का सरोवर नगरी में जोरदार स्वागत*! पढ़ें ब्लॉक प्रमुख डॉ हरीश बिष्ट ने क्या बात रखी…

Ad
खबर शेयर करें 👉

नैनीताल/भीमताल। । लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का पंचायत, शहर, प्रतिनिधिगण के साथ संवाद में ब्लॉक प्रमुख भीमताल डॉo हरीश सिंह बिष्ट ने पंचायतों की बात मजबूती से रखी । नैनीताल आगमन पर लोक सभा अध्यक्ष का प्रमुख डॉ हरीश बिष्ट ने देवभूमि आगमन पर जोरदार स्वागत किया।

ADVERTISEMENTS

प्रमुख ने अध्यक्ष लोकसभा के सम्मुख 73 वें संविधान संशोधन अधिनियम 11वी अनुसूची अन्तर्गत उत्तराखण्ड राज्य के पंचायतों को 29 विषय पंचायतों को हस्तान्तरित करने की माग की। पूर्व की सरकारो में 14 विषय जो पंचायतो के पास रहे वह भी समाप्त कर दिये गये है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *आईएमए से 515 कैडेट्स पास आउट*! पढ़ें : क्यों रहा स्वर्णिम दिन...

क्षेत्र पंचायतों को अपने क्षेत्रान्तर्गत अन्य श्रोतों से अपनी आय श्रजित करने के अधिकार प्रदान किए जाये। ग्राम पंचायत, जिला पचायत की तर्ज पर अधिकार प्रदान करने से ब्लॉक स्तर पर ग्रामीण शासन व्यवस्था परिवर्तन के साथ मजबूती आयेगी।

उत्तराखण्ड में पंचायतों में पर्यटन की अपार संभावनाएं है, पंचायतों को पर्यटन बढाने हेतु स्वयं निर्णय लेने पर्याप्त बजट, अधिकार तकनीकी कर्मचारी प्रदान करने साथ ही ग्रामीण क्षेत्रो में शिक्षा, स्वास्थ्य, जैसी सुविधाओं को और बेहतर बनाने के लिए केन्द्रीय वित्त धनराशि बढ़ाने से पंचायत सशक्त एवं आत्मनिर्भर हो सकेगी।

त्रिस्तरीय पंचायत को देवीय आपदा के समय कोई बजट आवंटन नही है, पंचायतों मे देवीय आपदा , वन्य जीवो से हो रहे जनहानि के समय अलग से बजट का प्रावधान करवाया जाये।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *प्रख्यात निशानेबाज जसपाल राणा के निधन से लोग स्तब्ध*! पढ़ें सीएम पुष्कर धामी ने क्या कहा...

ताकि प्राथमिक स्तर पर आपदा के समय तुरन्त राहत बचाव तत्काल करवाया जा सके। प्रमुख ने अपेक्षा की लोकसभा अध्यक्ष के नैनीताल आगमन से निश्चित आवश्यक बिंदुओं पर कार्य होगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें