Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: *नैनीताल में 22 से 26 दिसंबर 2025 तक भव्य विंटर कार्निवाल–2025 का आगाज*! पढ़ें कब क्या होगा…

Ad
खबर शेयर करें 👉

नैनीताल में 22 से 26 दिसंबर 2025 तक भव्य विंटर कार्निवाल–2025 का

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीताल। पर्यटन नगरी नैनीताल में शीतकालीन पर्यटन को प्रभावी रूप से प्रोत्साहित करने, स्थानीय संस्कृति, लोक कला, हस्तशिल्प एवं आजीविका से जुड़ी गतिविधियों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के उद्देश्य से 22 दिसम्बर 2025 से 26 दिसम्बर 2025 तक “विंटर कार्निवाल–2025” का भव्य आयोजन किया जा रहा है।
अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), नैनीताल विवेक राय ने अवगत कराया कि विंटर कार्निवाल के दौरान नगर के विभिन्न प्रमुख स्थलों पर विविध सांस्कृतिक, पर्यटन एवं मनोरंजन से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्निवाल के अंतर्गत सांस्कृतिक झांकियां, लोकनृत्य एवं लोकगीतों की प्रस्तुतियां, बैंड शो, बोट रेस, दीप प्रज्वलन कार्यक्रम, फूड फेस्टिवल, टांकी बैंड, ऐपन प्रतियोगिता, विंटर लाइन, हस्तशिल्प प्रदर्शनी, एस्ट्रो टूरिज्म, आर्टिफिशियल रॉक क्लाइंबिंग, नुक्कड़ नाटक, लाइट एंड साउंड शो सहित अनेक आकर्षण आमजन एवं पर्यटकों के लिए केंद्र बिंदु रहेंगे।
कार्यक्रमों के सफल संचालन हेतु विभिन्न विभागों, स्थानीय संस्थाओं, सामाजिक संगठनों एवं स्वयं सहायता समूहों की सहभागिता सुनिश्चित की गई है। विंटर कार्निवाल–2025 से स्थानीय कलाकारों को मंच मिलने के साथ-साथ पर्यटन, होटल व्यवसाय, हस्तशिल्प एवं स्थानीय उत्पादों को भी बढ़ावा मिलेगा।
प्रशासन द्वारा आमजन एवं देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों से अपील की गई है कि वे इस सांस्कृतिक महोत्सव में सहभागिता कर नैनीताल की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत एवं प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लें।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: "किच्छा में 35 लाख की अफीम सहित दो तस्कर गिरफ्तार*! पढ़ें कहां से लाकर करते थे कारोबार...

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें