Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: *अवैध रूप से हथियार और फर्जी लाइसेंस वाले होने लगे पैक*! पढ़ें : कितने मिले हथियार…

Ad
खबर शेयर करें 👉
Oplus_131072

ऊधमसिंहनगर । यहां जनपद में फर्जी लाइसेंस और अवैध हथियार रखने वालों पर एसटीएफ का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है और अब तक नौ लोग गिरफ्तार कर लिए गए हैं।

ADVERTISEMENTS

जानकारी के अनुसार देर-रात एसटीएफ ने सितारगंज से भी दो लोगों से गिरफ्तार करके दो पिस्टल और 31 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) उत्तराखण्ड द्वारा राज्य में बाहरी राज्यों से स्थानान्तरित होकर आये शस्त्र लाइसेंसों की वैधता एवं सत्यता की व्यापक जांच की जा रही है।

बताया जाता है कि इसी क्रम में एसटीएफ द्वारा की गई गहन जांच एवं साक्ष्यों के आधार पर दिनांक 04.06.2026 को जनपद ऊधमसिंहनगर के थाना कोतवाली काशीपुर में FIR संख्या-213/2026 अन्तर्गत धारा 318(4), 338, 336(3), 340, 61(2), 3(5), 111 बीएनएस पंजीकृत करायी गयी थी।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *नैनीताल पर बढ़ रहा कंक्रीट और लोहे का वजन*! *समय रहते नहीं चेते तो विनाश तय समझो*! पढ़ें : क्यों खतरे में है नैनीताल...

विवेचना के दौरान दिनांक देर रात्रि एसएसपी एसटीएफ के निर्देशन में कार्यवाही करते हुए एसटीएफ टीम ने जनपद ऊधमसिंहनगर के सितारगंज-रुद्रपुर क्षेत्र में दबिश देकर दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया।

हमारे प्रतिनिधि को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ उत्तराखण्ड ने बताया कि वर्ष 2026 के प्रारम्भ से ही राज्य में फर्जी शस्त्र लाइसेंस धारकों तथा कूटरचित दस्तावेजों के माध्यम से अवैध शस्त्र लाइसेंस तैयार करने वाले गिरोहों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

इसके चलते पिछले लगभग एक माह से एसटीएफ की टीमें इस पूरे नेटवर्क की परत-दर-परत जांच में जुटी हुई थीं।उन्होंने बताया कि टीम द्वारा प्रस्तुत जांच रिपोर्ट एवं संकलित साक्ष्यों के आधार पर काशीपुर कोतवाली में अभियोग पंजीकृत कराया गया, जिसके बाद एसटीएफ लगातार एक के बाद एक प्रभावी कार्रवाई करते हुए इस संगठित नेटवर्क को ध्वस्त करने में लगी हुई है।

एसएसपी एसटीएफ ने कहा कि “फर्जी शस्त्र लाइसेंस और अवैध हथियारों का यह खेल केवल कानून का उल्लंघन नहीं बल्कि समाज और राज्य की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *प्रख्यात निशानेबाज जसपाल राणा के निधन से लोग स्तब्ध*! पढ़ें सीएम पुष्कर धामी ने क्या कहा...

एसटीएफ इस पूरे नेटवर्क की तह तक जाएगी। जांच में जिस किसी व्यक्ति, दलाल, लाइसेंस धारक अथवा सहयोगी की भूमिका सामने आएगी, उसके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

अब तक जिनको पुलिस ने रडार में लेकर कार्रवाई की है उसमें

निवासी/संचालक रेस्टोरेंट सरदार जी, सितारगंज, ऊधमसिंहनगर, उम्र 35 वर्ष।*2. विक्रमजीत सिंह तूर पुत्र अजयपाल सिंह, निवासी नियर मंडी, सितारगंज, जनपद ऊधमसिंहनगर, उम्र 36 वर्ष।बरामदगी01 पिस्टल सेमी ऑटोमैटिक .30 बोर*01 पिस्टल सेमी ऑटोमैटिक .32 बोर*31 जिंदा कारतूस (.30 एवं .32 बोर)*

एसटीएफ टीम-1. निरीक्षक अरुण कुमार2. निरीक्षक एम०पी० सिंह3. उपनिरीक्षक जगदीप नेगी4. उपनिरीक्षक प्रकाश भगत5. अपर उपनिरीक्षक सत्येन्द्र गंगोला6. हेड कांस्टेबल मनोज बवाड़ी7. कांस्टेबल रवि बोरा8. हेड कांस्टेबल गोविन्द बिष्ट9. कांस्टेबल गुरवंत सिंह10. हेड कांस्टेबल सुरेन्द्र कनवाल11. हेड कांस्टेबल मोहित वर्मा12. हेड कांस्टेबल चालक संजय कुमार

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें