Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: *कैंची धाम मेले को लेकर दो ब्लॉक के सभी स्कूल बंद*! पढ़ें डीएम का आदेश…

Ad
खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल ने आदेश जारी करते हुए अवगत कराया कि विद्यार्थियों एवं आमजन की सुविधा तथा यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से जनपद अंतर्गत दिनांक 15 जून 2026 को कैंची धाम मेले के अवसर पर श्रद्धालुओं की संभावित भारी भीड़ एवं कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत जनपद नैनीताल के विकासखंड भीमताल एवं बेतालघाट अंतर्गत संचालित समस्त शासकीय, अशासकीय, सहायता प्राप्त एवं निजी विद्यालयों (कक्षा 01 से 12 तक) तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में दिनांक 15 जून 2026 (सोमवार) को एक दिवसीय अवकाश घोषित किया जाता है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *ऑपरेशन थिएटर में ड्रेनेज सिस्टम नहीं होने का मुद्दा*! तीन साल से बंद सीटी स्कैन मशीन पर जताई चिंता! पढ़ें* : *सांसद अजय भट्ट की चिट्ठी*... क्यों भड़के सांसद...
Ad

जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी नैनीताल, जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक / बेसिक) एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी,बाल विकास नैनीताल को निर्देश दिए हैं कि वह, यह सुनिश्चित करेगें कि उक्त आदेश की सूचना विकासखंड भीमताल एवं बेतालघाट में संचालित समस्त शासकीय, अशासकीय, सहायता प्राप्त विद्यालयों (कक्षा 01 से 12 तक) में अध्ध्यनरत छात्र-छात्राओं तथा आंगनबाड़ी केंद्रो में पंजीकृत बच्चों के अभिवावक तक ससमय पहुँचा दी जाय।जिलाधिकारी ने कहा कि उक्त क्षेत्र के स्थित समस्त अन्य शासकीय कार्यालय पूर्ववत संचालित रहेंगे तथा अधिकारी एवं कर्मचारीअपने निर्धारित समयानुसार कार्यालयों में उपस्थित रहेंगे।

उन्होंने संबंधितों को उक्त आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश देते हुए कहा कि लापरवाही की दशा में सम्बन्धित के विरूद्ध कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड पुलिस को मिली नई पहचान: 'मित्रता सेवा सुरक्षा' की जगह अब होगा नया ध्येय वाक्य 'कर्म सत्यं शौर्यम्', 6 नवंबर को गृह मंत्री करेंगे अनावरण
Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें