Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: भाजपा नेता के पुत्र के आत्महत्या मामले में पुलिस पर गिरी गाज! पढ़ें विधायक बंशीधर भगत क्यों बैठे धरने पर…

Ad
खबर शेयर करें 👉

कोटाबाग। यहां भाजपा नेता के पुत्र को थप्पड़ मारा तो भाजपा नेता के पुत्र ने आत्म हत्या कर ली। जानकारी के अनुसार भाजपा नेता विशन नगरकोटी के पुत्र कमल के खुदकुशी मामले में कोटाबाग चौकी प्रभारी प्रवीण सिंह तेवतिया व कांस्टेबल परमजीत को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है जबकि चौकी में तैनात अन्य कर्मचारियों का स्थानांतरण करने को लेकर जांच सीओ रामनगर को सौंपी गई है। घटना के बाद से ही स्थानीय लोगों में आक्रोश था।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *तेज रफ्तार बाइक मोड़ में पेड़ से टकराई और दो युवकों की दुखद मौत*! पढ़ें ~ रुद्रपुर/हल्द्वानी रोड का समाचार...

शनिवार को बड़ी संख्या में लोग पुलिस चौकी पहुंचे। लोगों ने पुलिस कर्मियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कार्रवाई की मांग की। सूचना पर मौके पर पहुंचे कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत भी मौके पर पहुंच स्थानीय लोगों के साथ धरने पर बैठ गए।

जहां उनका स्वास्थ्य बिगड़ने पर चिकित्सकों ने उनका परीक्षण किया। वहीं कोटाबाग पहुंचे एसपी सिटी ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि जांच में दोषी पाए जाने पर पुलिस कर्मियों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें