Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

*ब्रेकिंग न्यूज* कटघरिया और ऊंचापुल में गर्जी जे सी बी! पढ़ें हल्द्वानी अपडेट…(vdo)

Ad
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। अपर जिलाधिकारी विवेक रॉय, नगर आयुक्त ऋचा सिंह एवं उपजिलाधिकारी राहुल साह के नेतृत्व में नगर निगम, विद्युत विभाग एवं लोनिवि विभाग की संयुक्त टीम द्वारा ऊंचापुल चौराहा एवं कठघरिया चौराहा क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। यह निरीक्षण सड़क चौड़ीकरण अभियान के अंतर्गत किया गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *हजारों लोग पहुंचे तीन मंदिर रावतनगर मेले में*! पढ़ें~बिंदुखत्ता का ऐतिहासिक मेला नंदा~सुनंदा...

जिसमें जेसीबी मशीन की सहायता से अतिक्रमण हटाया गया।पूर्व में सड़क चौड़ीकरण के संबंध में किए गए चिन्हांकन के बावजूद कुछ दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण नहीं हटाया गया था।

इस पर संज्ञान लेते हुए अपर जिलाधिकारी ने संबंधित दुकानदारों के अतिक्रमण को स्वयं मौके पर मौजूद टीम के माध्यम से हटवाया।

अपर जिलाधिकारी विवेक रॉय ने बताया कि अधिकतर लोगों द्वारा स्वेच्छा से अतिक्रमण हटा लिया गया है, जबकि शेष बचे लोगों को शीघ्र अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए हैं।

साथ ही, उन्होंने अधिशासी अभियंता (विद्युत) को विद्युत लाइनों को शीघ्र स्थानांतरित करने के निर्देश भी दिए।

निरीक्षण के दौरान यह भी पाया गया कि एक बैंक्वेट हॉल द्वारा सड़क किनारे टीन शेड का अवैध निर्माण किया गया तथा विद्युत घर से अवैध रूप से फड़/ठेले को बिजली आपूर्ति की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *मौसम विज्ञान क्या कह रहा है*! देखें ~ मौसम विभाग की अपडेट...

इस पर अपर जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को संबंधित बैंक्वेट हॉल के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता (लोनिवि एवं विद्युत), नगर निगम के अधिकारीगण सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें