Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: दस साल के बच्चे की हत्या कर शव प्लास्टिक के कट्टे में डालकर खेत में फेंका! पढ़ें दिल दहलाने वाली घटना…

Ad
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। यहां समीप के गांव गौलापार क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह खेत के पास एक प्लास्टिक के कट्टे में 10 वर्षीय बच्चे का शव देखा गया।

ADVERTISEMENTS

इससे पूरे गांव में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार मृतक बच्चा गौलापार में बटाई पर खेती करने वाले एक मजदूर का पुत्र था, जो बीते दिन दोपहर 12 बजे से लापता बताया जा रहा था।

ग्रामीणों के अनुसार परिजन उसकी तलाश में जुटे थे, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल रहा था। आज मंगलवार सुबह खेतों में काम कर रहे स्थानीय लोगों को एक कट्टे से तेज दुर्गंध आई।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *नंदा सुनंदा मेले के चलते भीमताल, भवाली, नैनीताल के स्कूल/आंगनबाड़ी बंद*! पढ़ें क्या बोले डीएम नैनीताल...

उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी, मौके पर काठगोदाम थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम पहुंची। टीम ने घटनास्थल को घेर कर सबूत जुटाने शुरू कर दिए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस ने प्रथम दृष्टया इसे हत्या का मामला माना है। अधिकारियों का कहना है कि बच्चे की गला घोंटकर हत्या किए जाने की आशंका है, हालांकि सटीक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगा।

इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। क्षेत्र में दहशत और आक्रोश दोनों का माहौल है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से मामले की शीघ्र जांच और दोषियों को सख्त सजा देने की मांग की है।

पुलिस द्वारा आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल पूरे क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और मामले की जांच गंभीरता से जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: बिंदुखत्ता राजस्व गांव घोषित करने के लिए विशाल रैली 27 को! पढ़ें~ आंदोलनकारी क्या कर रहे मांग...

इधर लोगों का कहना है इस घटना से वह लोग डरे हुए हैं जिनके छोटे बच्चे स्कूल जाते हैं! लोगों ने इस दिल दहलाने वाली घटना का शीघ्र पर्दाफाश कर कातिल को गिरफ्तार करने की मांग उठाते हुए कहा ये बहुत ही जघन्य कांड है एक मासूम की क्यों मौत के घाट उतार दिया गया ये किसी की समझ नहीं आ रहा है।

पुलिस ने मृतक बच्चे की मां को बड़ी मुश्किल से शांत किया वह बार बार यही कहती मेरे बेटे ने किसका क्या बिगाड़ा था!

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें