Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: गरीबों की आवाज उठाने वाले राजा बहुगुणा नहीं रहे! पढ़ें दुखद समाचार…

Ad
खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। इंडियन पीपुल्स फ्रंट के उत्तराखंड में संस्थापक अध्यक्ष और उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी व बिंदुखत्ता की बसासत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले कामरेड राजा बहुगुणा का कैंसर से निधन हो गया है।

ADVERTISEMENTS

उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। कामरेड राजा बहुगुणा उत्तराखंड राज्य की लड़ाई के लिए लंबे समय तक संघर्ष करते रहे, बिंदुखत्ता की बसासत के संघर्ष के प्रमुख योद्धा रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *कोर्ट के आदेश पर शुद्ध पेयजल को लेकर कंट्रोल रूम स्थापित*! पढ़ें~ कहां करें संपर्क...

68 वर्षीय राजा बहुगुणा अपने पीछे पत्नी और पुत्री समेत भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं, वह उत्तराखंड के प्रमुख आंदोलन के साक्षी रहे, चिपको आंदोलन और महतोष मोड आंदोलन में उन्होंने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

हर जन आंदोलनों के चर्चित नाम था राजा बहुगुणा! उत्तराखण्ड में भाकपा माले के संस्थापकों में से एक पार्टी के केंद्रीय कंट्रोल कमीशन के चेयरमैन कामरेड राजा बहुगुणा का लंबी बीमारी के बाद आज निधन हो गया, वे कुछ समय से कैंसर से पीड़ित थे।

उनके भाषण सुनने को लोग बेताब हुआ करते थे! कामरेड राजा बहुगुणा का वास्तविक नाम राजेश्वर बहुगुणा था। वामपंथी आंदोलन के पुरोधा कामरेड राजा बहुगुणा को कहा जा सकता है! जहां भी अन्याय होता था तो वहां कामरेड राजा बहुगुणा की दहाड़ सुनाई देती थी!

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *भीमताल ब्लॉक के डायरिया/पीलिया मरीजों को मिले उचित स्वास्थ्य सुविधा*! पढ़ें~~ भीमताल ब्लॉक प्रमुख डॉ हरीश बिष्ट ने क्या दिए निर्देश...

उनके निधन पर भाकपा माले कार्यालय में शोक सभा का आयोजन किया गया। उनका पार्थिव शरीर शुक्रवार को भाकपा माले कार्यालय बिंदुखत्ता लालकुआं विधानसभा क्षेत्र में लाया जाएगा और शनिवार को शवयात्रा चित्रशिला के लिए रवाना होगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें